बिग बॉस के सीजन 17 में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। चाहे, वह टीवी स्टार हो या बिजनेस मैन, हर कोई इस गेम को अपने-अपने तरीके से खेल रहा है। हर साल बिग बॉस के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट की लिस्ट जनता के सामने आती है। इस बार विक्की, अंकिता, मुनव्वर फारूकी और ऐश्वर्या शर्मा को शो में रहने के लिए सबसे ज्यादा पैसे दिए गए हैं।
इस बार शो में करोड़पतिं कंटेस्टेंट्स ने भी एंट्री ली है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस 17 के उन कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे, जिनकी नेट वर्थ लाखों रूपये में है।
View this post on Instagram
इस साल बिग बॉस में यूट्यूबर से लेकर बिजनेस मैन तक शामिल हुए हैं। बिग बॉस के घर में इस बार मैरिड कपल्स की एंट्री हुई है। इनमें अंकिता और विक्की जैन का नाम शामिल है। यह कहना गलत नहीं होगा कि बात जब पैसों की आती है, तो सबसे पहले जैन लोगों का नाम लिया जाता है।
इस बार विक्की जैन भी शो का हिस्सा हैं। विक्की जैन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है। विक्की जैन लाइमलाइट में तब आए थे, जब उनका रिश्ता अंकिता लोखंडे से जुड़ा।
हालांकि, करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली है। विक्की जैन पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। विक्की जैन महावीर इंस्पायर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा, वह बॉक्स क्रिकेट लीग टीम मुंबई टाइगर्स के साझेदार हैं। अपने काम के जरिए वह करोड़ों में कमाते हैं। Siasat Daily की रिपोर्ट्स की मानें, तो विक्की की नेट वर्थ करीब 100 करोड़ रुपए है।
यह विडियो भी देखें
घर-घर में अर्चना के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे को भला कौन नहीं जानता है? अंकिता ने सीरियल से लेकर रियलिटी शोज किए हैं। यहां तक कि उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है।
अंकिता खूबसूरत होने के साथ साथ बेहद टैलेंटेड भी हैं। अंकिता लोखंडे भी पैसों के मामले में काफी अमीर हैं। वह साल भर में करीब 25 करोड़ रुपए कमाती हैं।
अंकिता लोखंडे मूवीज के जरिए 3-4 करोड़ रूपये कमाती हैं। करीब 1.5 करोड़ रूपये उन्हें टीवी शोज, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो करने से मिलते हैं। अंकिता का यूट्यूब चैनल भी है, जिससे उन्हें साल में 24-36 लाख रूपये साल में मिलते हैं। इंस्टाग्राम से वह करीब 2-3 करोड़ रूपये कमाती हैं।
इसे भी पढ़ें: इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे का असली नाम? जानें उनके बारे में रोचक बातें
View this post on Instagram
हर साल बिग बॉस के शो में एक इंटरनेशनल लोगों को बुलाया जाता है। इस साल नाविद सोले बिग बॉस शो में आए हैं। नाविद एक फार्मासिस्ट हैं। नाविद की नेट वर्थ करोड़ों रूपये में है। वह साल का 40 करोड़ रूपये कमाते हैं।
इस साल बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट कर रहे हैं जनता का एंटरटेनमेंट
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में दूसरा मैरिड कपल है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा। घर में नील भट्ट काफी शांत हैं, लेकिन वह ज्यादातर बार विक्की से लड़ते नजर आते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि नील जिस तरह से खेल रहे हैं, वह आखिर तक गेम में टिके रहे सकते हैं। अक्सर शांत लोग इस शो के अंत तक पहुंच जाते हैं।
बिग बॉस के घर में नील और ऐश्वर्या ने कपल एंट्री के है। नील भट्ट टीवी के स्टार हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' उनकी एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। इस शो से उन्हें जनता का काफी प्यार भी मिला था। नील साल में करीब 40-45 करोड़ रुपए कमाते हैं।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या शर्मा भी एक टीवी एक्ट्रेस हैं। उनके पति नील भटट् हैं, जो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट हैं। ऐश्वर्या की नेट वर्थ करीब 21 करोड़ रूपये है।
ये सेलेब्स कमाते हैं करोड़ों में रूपये। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।