Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:09 AM IST

क्या हर टेक से पहले वोदका शॉट लेते हैं मनोज बाजपेयी? खुद इस सवाल का दिया जवाब

लोगों कहते हैं कि मैं शूट के समय शराब पीता हूं, मनोज बाजपेयी को लेकर यह खबर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। आज हम आपको इसके पीछे की सच्चाई बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-04-29, 15:01 IST
bollywood actor manoj bajpayee reveals misconceptions about vodka drinking habits on film set

मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के पुराने और बेहतरीन एक्टर की लिस्ट में आते हैं। एक्टर ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी दमदार होती हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल में खास पहचान बनाई है। बीते एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि- क्या यह सच है आप शूट करने शराब पीकर पहुंचते हैं। इसका बड़े मजेदार तरीके से एक्टर ने जवाब दिया है। 

भारती सिंह के शो किया खुलासा

कॉमेडियन भारती सिंह के शो भारती टीवी में बीते दिन मनोज बाजपेयी पहुंचे थे। इस दौरान एक्टर ने कहा कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि मैं शूट के दौरान शराब पीता हूं। मैंने सुना है लोग कहते हैं कि मैं शूट करने से पहले वोदका शॉट लेता हूं। 

क्या है वोदका शॉट के पीछे की कहानी

manoj bajpayee

मनोज बाजपेयी कहते हैं कि- जब मैं फिल्म जोरम की शूटिंग कर रहा था तो एक लड़की मुझसे पूछती हैं कि- क्या सर आप किसी भी शूट को करने से पहले वोदका शॉट लेते हो? यह सवाल सुनकर मैं काफी ज्यादा हैरान हो गया। क्योंकि मैं हार्ड ड्रिंक करता ही नहीं हूं।

इसे भी पढ़ें : आखिर क्यों आया था मनोज बाजपेयी को खुदखुशी करने का ख्याल? जानें इस अनसुने किस्से के बारे में

होम्योपैथी दवा को समझते हैं लोग वोदका शॉट

ऐसे में मैंने कहा कि मैं हार्ड ड्रिंक नहीं करता हूं। फिर वह लड़की कहती हैं कि- आप कुछ घंटों में एक छोटी बोतल से वोदका पीते हो? तब मैं समझा, वह लड़की जिसे वोदका समझ रही थी वोदका नहीं बल्कि होम्योपैथी दवा की बोतल थी। वह आगे कहते हैं कि- लोग सोचते हैं कि मैं सेट पर वोदका शॉट पीता हूं। हालांकि यह पूरे तरीके से गलत है। 

इसे भी पढ़ें : इस वीकेंड ओटीटी पर जरूर देखें मनोज बाजपेयी की ये फिल्में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।