Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में हिस्सा लेने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा की बहन, हाल ही में कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा था नाम

बिग बॉस 17 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रियंका चोपड़ा की कजन इसमें भाग ले सकती हैं। हाल ही में एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी में उनका नाम जुड़ा था। 
Updated:- 2023-10-13, 13:23 IST
mannara chopra kiss controversy

Bigg Boss 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर को होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान प्रीमियर का कुछ हिस्सा शूट कर चुके हैं। सेट से सलमान खान की एक फोटो भी काफी वायरल हो रही है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।  कई फेमस सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया स्टार तक, बिग बॉस 17 से जुड़े कई नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी शो के कंटेस्टेंट्स से जुड़ी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हाल ही में शो से जुड़ी एक और कंटेस्टेंट की डिटेल्स आई है। यह और कोई नहीं, बल्कि प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा हैं। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मन्नारा चोपड़ा को शो के लिए अप्रोच किया गया है। मन्नारा, प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की कजन सिस्टर हैं। वह कुछ तेलगू फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2014 में फिल्म जिन के साथ, उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। मन्नारा का असली नाम बार्बी हांडा हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मन्नारा ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद वह मुंबई आ गईं थीं। यहां उन्होंने मॉडलिंग, एडवर्टाइजिंग और फिर एक्टिंग में कदम रखा। प्रियंका चोपड़ा के साथ वह एक हेयर ऑयल के एड में भी काम कर चुकी हैं। मन्नारा भले ही बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना पाईं, लेकिन तेलगू फिल्मों में वह काफी काम कर चुकी हैं।

मन्नारा चोपड़ा से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

मन्नारा चोपड़ा की से जुड़ी एक कॉन्ट्रोवर्सी हाल ही में काफी वायरल हुई थी। एक इवेंट के दौरान एक फिल्म निर्माता ने उन्हें स्टेज पर किस कर लिया था। इस किस के बाद मन्नारा काफी अन्कम्फर्टेबल नजर आई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि उस पूरे इंसिडेंस में किसी का भी इंटेशन गलत नहीं था। डायरेक्टर बस थोड़ा ओवर-एक्साइटेड हो गए थे। इसलिए ऐसा हो गया।

यह भी पढ़ें- हर्ष बेनिवाल से लेकर अंकिता लोखंडे तक, बिग बॉस 17 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

रिपोर्ट्स की मानें तो अंकिता लोखंडे, विकी जैन, हर्ष बेनीवाल,मुनव्वर फारुखी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय और अरमान मलिक, पायल मलिक शो का हिस्सा बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस का नया सीजन, होंगे ये धमाकेदार ट्विस्ट

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।