बिग बॉस ओटीटी के बाद से बदल गई है मनीषा रानी की लाइफ, जानें उनके लाइफस्टाइल के बारे में

Manisha Rani Life: बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई मनीषा रानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। यही कारण है कि शो खत्म होने के बाद से उनकी लाइफ में बहुत बदलाव आए हैं। 

 
manisha net worth

Manisha Rani Life: बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स को फैंस इतना प्यार देते हैं कि उनकी लाइफ बदल जाती है। कुछ समय पहले जब मनीषा रानी भी बिग बॉस के घर में पहुंची थीं, तो उन्हें बहुत कम लोग जानते थे। मगर अपने गेम और एंटरटेनमेंट से लोगों का इतना दिल जीता कि आज वो स्टार बन गई हैं। आइए जानते हैं कि मनीषा रानी के लाइफस्टाइल के बारे में।

मनीषा रानी ने खरीदी 36 लाख की कार

manisha rani new car

बिग बॉस खत्म होने के बाद मनीषा को कई बार ऑटो में देखा गया। एक बार उन्होंने खुद पैपराजी से कहा भी कि मेरे पास कार नहीं है। मगर उनकी मेहनत का परिणाम कुछ ऐसा रहा है कि उन्होंने लगभग 36 लाख की खुद की कार ले ली है। मनीषा ने लिखा, ""सपने इतने दूर नहीं हैं, आखिरकार मुझे पहली कार मिल ही गई।"

मुंबई में खरीदा खुद का घर

बिग बॉस के बाद मनीषा रानी ने मुंबई में खुद का घर भी खरीद लिया है। घर की कीमत कितनी है, इस बारे में ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, मनीषा ने खुद अपने घर का वीडियो साझा किया था, जिसमें उनका घर काफी अच्छा लग रहा है।

म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं मनीषा

बिग बॉस के दौरान ही मनीषा रानी को टोनी कक्कर ने म्यूजिक वीडियो ऑफर कर दी थी। इसके अलावा वो एल्विश यादव और पार्थ समथान के साथ भी म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।

manisha rani net worth details in hindi

मिलियन्स की संख्या में लोग करते हैं फॉलो

मनीषा रानी को इंस्टाग्राम पर 10 और यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे भी आप उनकी पॉपुलैरिटी और लाइफ का अंदाजा लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःManisha Rani एक समय पर थीं बैकग्राउंड डांसर, बिग बॉस ओटीटी 2 के टॉप 3 में ऐसे बनाई जगह

कुल मिलाकर देखा जाए बिग बॉस ओटीटी को हां कहना मनीषा रानी के लिए एक अच्छा फैसला साबित हुआ है। अन्य सितारों की तरह मनीषा भी आलीशान लाइफ जीती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP