ममता कुलकर्णी आखिर किन्नर अखाड़े की ही क्यों बनीं महामंडलेश्वर? जानिए बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस फैसले की वजह

Mamta Kulkarni: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने 24 जनवरी 2025 को प्रयागराज के महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर पद ग्रहण कर एक नया अध्याय शुरू किया। 90 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी से लाखों दिलों पर राज कर चुकी अभिनेत्री अब आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। महाकुंभ के दौरान एक्ट्रेस ने संगम में पवित्र स्नान और पिंडदान करने के बाद अपने नए आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की।
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पद हासिल कर ममता ने अपने ग्लैमर से भरे अतीत को पीछे छोड़ते हुए, समाज सेवा और आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। करण अर्जुन, चाइना गेट, तिरंगा, क्रांतिवीर, पुलिसवाला गुंडा जैसी अन्य फिल्मों से लाखों दिलो पर राज करने वाली ममता ने आखिर ऐसा फैसला क्यों लिया है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
ममता कुलकर्णी आखिर क्यों बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?
View this post on Instagram
ममता कुलकर्णी ने मीडिया से बात चीत के दौरान अपनी आध्यात्मिक यात्रा और किन्नर अखाड़े की 'महामंडलेश्वर' चुने जाने के बारे में बात की। अपने राज्याभिषेक समारोह के बाद पूर्व अभिनेत्री ने बताते हुए कहा, "मुझसे पूछा गया, लेकिन आज मुझे महाशक्ति ने आदेश दिया है कि मुझे ये चुनना है। आज मुझे ध्यान और तप करते हुए 23 साल हो जाएंगे। मेरी काफी परीक्षा ली गई, मैं हर तरह के प्रश्न में पास हो गई। तब जाके मुझे महामंडलेश्वर की उपाधि मिली है।" महामंडलेश्वर की उपाधि हासिल करने के दौरान ममता कुलकर्णी की आंखों से झर-झर आंसू बह रहे थे।
ममता कुलकर्णी ने 'महामंडलेश्वर' बनने के बाद बदला अपना नाम
View this post on Instagram
जानकारी के लिए बता दें कि ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की 'महामंडलेश्वर' बनने के बाद, अपना नाम बदलकर 'श्री यमाई ममता नंद गिरि' रख लिया है। किन्नर अखाड़ा की स्थापना साल 2015 में हुई थी। यह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आध्यात्मिक क्षेत्रों में शामिल करने के लिए समर्पित है।
इसे भी पढ़ें- 1881 से अब तक 144 सालों में कितना बदला महाकुंभ का स्वरूप, AI ने दिखाईं कुछ रोचक तस्वीरें
ममता कुलकर्णी प्रोफेनल लाइफ
View this post on Instagram
90 के दशक में ममता कुलकर्णी बेहद डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक रह चुकी हैं। करण अर्जुन, आशिक आवारा, चाइना गेट, तिरंगा, क्रांतिवीर, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, पुलिसवाला गुंडा जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज कर चुकी हैं। हालांकि, ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ नाम जुड़ने के बाद उनका करियर आगे नहीं बढ़ सका था।
इसे भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर, आंखों में दिखे आंसू....दूध से हुआ अभिषेक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Instagram Mamta Kulkarni
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।