Mamta Kulkarni Becomes Mahamandaleshwar Of Kinnar Akhara: सलमान खान और शाहरुख जैसे बड़े स्टार्स के काम कर चुकी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों महाकुंभ में नजर आ रही हैं। 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं। ममता कुलकर्णी अब यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। ममता ने महामंडलेश्वर का पद संभालने से पहले सभी रीति-रिवाजों को अच्छे से निभाया। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने प्रयागराज के संगम तट पर अपना पिंडदान किया। महामंडलेश्वर बनते हुए ममता काफी इमोशनल नजर आ रही थीं। दूध से स्नान करते हुए उनकी आंखों में आंसू थे। आइए देखें, ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर की कुछ झलकियां...
यह भी देखें- गैंगस्टर को दिल दे बैठी थीं ममता कुलकर्णी, स्टारडम छोड़ क्यों जीने लगीं गुमनामी की जिंदगी?
View this post on Instagram
बॉलीवुड पर राज करने वाली ममता महाकुंभ में एक साध्वी के रूप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। खबरों की मानें, तो ममता भारत महाकुंभ 2025 के लिए ही लौटी थीं। उन्होंने भारत लौटने पर खुद इस बात की घोषणा की थी कि वह महाकुंभ में शामिल होने के लिए भारत लौटी हैं। इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व एक्ट्रेस ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात 11 बजे ममता महाकुंभ 2025 में आईं और उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। इसके बाद ममता की महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया शुरू की गई।
महामंडलेश्वर बनने की प्रक्रिया में ममता ने पहले अपना पिंडदान किया और इसके बाद उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। इसके बाद, एक्ट्रेस का किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक किया गया और सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने महामंडलेश्वर का पद ग्रहण किया। इस दौरान ममता बहुत ही इमोशनल नजर आईं। उनकी आंखों में आंसू थे।
यह विडियो भी देखें
View this post on Instagram
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान ममता भगवा रंग के वस्त्र धारण किए नजर आईं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी। इन सभी तस्वीरों में उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें दूध से स्नान करवाया गया। इस दौरान किन्नर अखाड़ा के कई बड़े लोग वहां मौजूद थे।
View this post on Instagram
ममता ने बताया कि यह सब अचानक नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने साल 2000 में ही तपस्या शुरू कर दी थी। उनके गुरू श्री चैतन्य गगन गिरी गुरु नाथ हैं। उन्होंने कुपोली में एक आश्रम में दीक्षा ग्रहण की थी। एएनआई से बात करते हुए किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा, "ममता की किन्नर अखाड़े में औपचारिक रूप से शामिल होने की प्रकिया चल रही है। उन्हें यमई ममता नंदगिरी नाम दिया गया है।"
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।