Actresses Who Became Sadhvi: ममता कुलकर्णी ही नहीं, ये हसीनाएं भी बन चुकी हैं साध्वी, एक ने तो बनाया था कभी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Famous Actresses Who Became Sadhvi: इन दिनों ममता कुलकर्णी सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस इन दिनों साध्वी के रूप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर का पद भी दिया जा चुका है। ममता ने अब ग्लैमर की दुनिया को पूरी तरह से त्याग कर आध्यात्मिक जीवन को अपना लिया है। ममता कुलकर्णी ऐसा करने वाली कोई पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, उनके अलावा भी कई हसीनाओं ने सांसारिक मोह-माया छोड़कर आध्यात्म की राह पकड़ी। इनमें से एक एक्ट्रेस तो ऐसी भी हैं, जो अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवा चुकी हैं। आइए जानें, किन एक्ट्रेसेस ने आध्यात्म का रास्ता चुना और साध्वी बनीं? कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस ने सन्यास लिया?
यह भी देखें- आखिर साधु और सन्यासी हमेशा भगवा रंग के कपड़े ही क्यों पहनते हैं?
ममता कुलकर्णी
View this post on Instagram
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ममता कुलकर्णी का आता है। 90 के दशक की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाने वाली ममता काफी लंबे वक्त से ग्लैमर की दुनिया से दूर थीं। अब एक्ट्रेस पूरी तरह से सन्यास ले चुकी हैं। महाकुंभ 2025 में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपना पिंडदान कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद ग्रहण किया है।
नीता मेहता
70 और 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस नीता मेहता भी इस लिस्ट में आती हैं। नीता अपने समय की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक थीं। पहले एक्ट्रेस ने अपने परिवार से बगावत करके इस इंडस्ट्री को चुना था। आगे चलकर उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से भी दूरी बना ली और सन्यासी बन गईं। सन्यास लेने के बाद अब उनका नाम स्वामी नित्यानंद गिरी हो चुका है।
इशिका तनेजा
View this post on Instagram
मिस इंडिया 2017 की विनर इशिका तनेजा ने कभी मिस वर्ल्ड टूरिज्म में बिजनस वुमन ऑफ द वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 'इंदु सरकार' जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है। इन दिनों एक्ट्रेस सनातन धर्म और मानव सेवा का कार्य कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्मी दुनिया में कभी सुकून नहीं मिला। एक्ट्रेस ने 60 मिनट में 60 लड़कियों का मेकअप करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था।
नूपुर अलंकार
टीवी शो 'शक्तिमान' में गीता विश्वास की दोस्त का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने भी अचानक से शोबिज की दुनिया को अलविदा कहकर सन्यास ले लिया था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कुल 157 टीवी शोज में काम किया हुआ है। सन्यास लेकर एक्ट्रेस ब्रज में भिक्षा मांगने लगी थीं।
बरखा मदान
View this post on Instagram
बरखा मदान के सन्यासी रूप की वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बरखा कभी अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अचानक फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और नन बन गईं। बरखा कभी मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। यहां तक की वह फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
यह भी देखें- Maha Kumbh 2025: क्या होता है महामंडलेश्वर का मतलब, जानें कैसे मिलता है यह पद और क्या हैं नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।