herzindagi
yuvika chaudhary pregnancy news

बिग बॉस के घर में युविका को मिले थे उनके प्रिंस, प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच जान लीजिए उनकी लव स्टोरी

बिग बॉस 9 के फेमस कपल युविका और प्रिंस नरूला जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2024-04-24, 14:14 IST

कहने को तो रियलिटी शो केवल कामयाबी का एक आसान रास्ता होता है। यहां कई कपल्स बनते हैं लेकिन रियलिटी शो खत्म होने के बाद उनका रिश्ता भी खत्म हो जाता है। युविका चौधरी और प्रिंस के रिश्ते को लेकर भी कहा जाता है था दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलने वाला है। 

युविका और प्रिंस नरूला ने कब रचाई शादी

कपल की पहली मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी। कपल ने शो से निकलने के बाद साल 2018 में शादी कर ली। अब शादी के 6 साल बाद दोनों के माता-पिता बनने की खबर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी के रूमर्स हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह के पॉडकास्ट से शुरू हुई थी।

क्या मां बनने वाली हैं युविका 

prince narula yuvika chaudhary wedding

भारती सिंह ने सवाल- जवाब के दौरान कहा था कि- तुम्हारा गोला कब आने वाला है। इसके बाद प्रिंस ने कहा... बहुत जल्द। उनका यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं युविका  की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वायरल तस्वीर में युविका अपना पेट छुपाए नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- ये मैरिड कपल्स रह चुके हैं बिग बॉस शो का हिस्सा

युविका और प्रिंस नरूला ने खरीदा पहला घर 

प्रिंस ने खुद भारती के शो में कहा था कि- उन्हें और युविका को बच्चों से काफी ज्यादा लगाव है। मगर उनका मानना है कि वह मुंबई में घर खरीदने के बाद ही इस जिम्मेदारी को उठाना चाहते हैं। बता दे कि कपल ने कुछ समय पहले ही मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। हालांकि कपल ने अभी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। 

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 17 के इन कंटेस्टेंट की नेट वर्थ है करोड़ों में, जानें नाम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit -  prince narula and yuvika chaudhary instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।