Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

इन 5 कारणों से बिगड़ा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता- विक्की का रिश्ता

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों अंकिता और विक्की के बीच इतनी ज्यादा लड़ाइयां हो रही हैं।   
Updated:- 2024-01-16, 15:21 IST
ankita lokhande and vicky jain fight

बिग बॉस हाउस में इन दिनों मोस्ट पॉपुलर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन में जमकर लड़ाई हो रही हैं। इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। शादी के बाद से ही कपल अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे। हालांकि, बिग बॉस हाउस में जाने के बाद कपल के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। हर वक्त  देखा जाता है कि अंकिता अपने पति विक्की जैन से केवल समय मांगती हैं। वहीं, उनके पति का कहना होता है कि वह इस गेम में केवल गेम खेलने आए हैं। ऐसे में कई बार दोनों इसी मुद्दे को लेकर लड़ाई-झगड़े करते दिख जाते हैं।

विक्की नहीं देते अंकिता को समय

कई बार एपिसोड में देखा गया है कि अंकिता कहती हैं कि उन्हें केवल समय चाहिए। वहीं, विक्की का मानना है कि वह एक गेम शो में हैं,  तो वह केवल गेम ही खेलेंगे। ऐसे में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है।

अंकिता को नहीं पसंद कि विक्की किसी की तारीफ करें

ankita lokhande and vicky jain cute love story

अंकिता लोखंडे अपने पति से काफी ज्यादा प्यार करती हैं। ऐसे में जब भी विक्की जैन किसी और लड़की की तारीफ करते हैं तो अंकिता को गुस्सा आ जाता है। उनका कहना है कि विक्की कभी भी उनकी तारीफ नहीं करते हैं। 

खुद को अकेला महसूस करती हैं अंकिता

कई बार एपिसोड में देखा गया है कि अंकिता लोखंडे कहती हैं कि तू  यहां है, लेकिन इसके बाद भी मुझे ऐसा नहीं लगता है कि तुम मेरे साथ हो । मैं खुद  को अकेला महसूस करती हूं। मैं अपनी बातें भी तुझ से नहीं कह सकती।

इसे भी पढ़ें: जानिए अंकिता लोखंडे से जुड़ी कुछ बेहद इंटरस्टिंग बातें

विक्की अंकिता को नहीं देते वैल्यू

विक्की हमेशा खुद  को सही मानते हैं। कई बार वह  नेशनल टेलीविजन पर अपनी पत्नी को सुनाते हुए नजर  आ चुके हैं। उनका मानना है कि अंकिता हमेशा गलत  होती हैं । इन चीजों  को लेकर भी अंकिता  और विक्की के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कभी बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं अंकिता लोखंडे, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

क्या विक्की को है पैसों का अहंकार

विक्की जैन की हरकतों से ऐसा लगता है कि उन्हें उनके पैसों को लेकर अहंकार है। वह कई बार नेशनल टेलीविजन पर यह कहते नजर आ चुके हैं कि मैंने तुझे सब कुछ दे दिया, तूने  मुझे क्या दिया है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।