बिग बॉस 17 के इन यूट्यूबर्स की लाइफ नहीं है किसी सेलेब्स से कम, जानें डिटेल्स

अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बाद बिग बॉस में यूट्यूबर्स की एंट्री ने सभी को खुश कर दिया है। बिग बॉस के 17 वें सीजन में 1 नहीं बल्कि 3-3 यूट्यूबर शामिल हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-10, 18:32 IST
bigg boss  youtuber contestants life and net worth

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब शो में यूट्यूबर्स ने एंट्री ली है। बिग बॉस ओटीटी 2 में पुनीत सुपरस्टार और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान शो का हिस्सा बने थे। यह यह दोनों ही इंटरनेट सेंसेशन हैं। अभिषेक मल्हान एक यूट्यूबर हैं, जिनके मिलियंस में फॉलोअर हैं।

बिग बॉस ओटीटी 2 शो में अभिषेक की एंट्री के बाद इस सीजन में वाइल्ड कार्ड के रूप में एल्विश यादव की एंट्री हुई। आजतक बिग बॉस का विनर कोई वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं बना था, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और यूट्यूबर ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

इसके बाद इस साल बिग बॉस सीजन 17 में भी यूट्यूर्स को जगह दी गई है। इस साल शो में तीन यूट्यूबर्स ने हिस्सा लिया, जिनकी जनता फैन हैं। इनमें अनुराग डोभाल यानी uk07 राइडर, अरुण श्रीकांत और तहलका उर्फ सन्नी आर्या शामिल हैं।

ये तीन यूट्यूबर किसी सेलेब से कम नहीं है। इनकी कमाई भी लाखों और करोड़ों रुपए में है। जनता इनकी बेहद दीवानी है। यही कारण है कि यह लोगों के बीच इतने फेमस है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ये यूट्यूबर्स कैसी लाइफ जीते हैं।

कौन हैं अनुराग डोभाल?

अनुराग डोभाल उत्तराखंड के देहरादून शहर के रहने वाले हैं। वह एक मोटो व्लॉगर हैं, जो लोगों के बीच uk07 राइडर के नाम से फेमस हैं। अनुराग ने 2018 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इस चैनल पर उनके करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

इंस्टाग्राम पर अनुराग को 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अनुराग की नेट वरथ् करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। उनकी पापुलैरिटी का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि जब वह रोड पर निकलते हैं, तो हजारों की संख्या में लोग उनसे मिलने आते हैं।

पेशे से अनुराग एक मोटो व्लॉगर हैं। ऐसे में उनके पास व्हेकिल का बेहद अच्छा कलेक्शन है। अनुराग के पास बीएमडब्ल्यूएस 1000 आरआर प्रो, बीएमडब्ल्यू 1250 जीएसए, सुजुकी हायाबुसा, टोयोटा हिलक्स, फोर्ड मस्टैंग जीटी, किआ सोनेट जैसे कई महंगी गाड़ी और बाइक हैं।

अरूण श्रीकांत

बिग बॉस सीजन 17 के दूसरे यूट्यूबर कंटेस्टेंट हैं अरूण श्रीकांत। घर में आते ही उन्होंने अनुराग और सनी से दोस्ती की। अरूण गेम में ज्यादा एक्टिव न हो के बावजूद भी दिख रहे हैं। उनकी बातें बेहद फनी होती हैं। इसलिए जनता उन्हें पसंद भी कर रही है।

अरूण हैदराबाद के रहने वाले हैं। उनका यूट्यूब पर 'अचानक भयानक' नाम से एक यूट्यूब चैनल है। अरुण ने पहली बार साल 2021 में गेमिंग वीडियो बनाई थी। इस चैनल पर उनके करीब 3.5 लाख सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर भी लाखों की संख्या में लोगों उन्हें फॉलो करते हैं। अरुण अपने फनी और गेमिंग वीडियो के कारण लोगों के बीच फेमस हैं।

अरुण ने इस साल 2021 में शादी की थी। उनकी वाइफ एक फॉरेनर हैं, जो पेरिस से हैं। शादी से दोनों की बेहद प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम जूरी है। अरूप अपनी वीडियोज में अक्सर अपने घर का टूर करवाते हैं, जिससे पता चलता है कि उनके लाइफ कितनी लैविश है।

इसे भी पढ़ें:बिग बॉस 17 के इन कंटेस्टेंट की नेट वर्थ है करोड़ों में, जानें नाम

सनी आर्य

सनी आर्य उर्फ तहलका भाई भी इस साल बिग बॉस 17 का हिस्सा है। सनी लोगों के बीच प्रैंक वीडियोज के कारण फेमस हैं। उनका यूट्यूब पर 'तहलका प्रैंक' नाम से चैनल है। यूट्यूब पर सनी के करीब 3 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहीं फेसबुक पर 3 मिलियन फैन बेस है। सनी ने 'आर्या क्लोदिंग' के नाम से एक कंपनी भी लॉन्च की है। सनी की नेट वर्थ करोड़ों रूपये में है।

इसे भी पढ़ें:इस साल बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट कर रहे हैं जनता का एंटरटेनमेंट




अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP