herzindagi
most entertaining contestants of bigg boss

इस साल बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट कर रहे हैं जनता का एंटरटेनमेंट

बिग बॉस का शो बिना एंटरटेनमेंट के नहीं चलता है। हर साल की तरह इस बार भी घर के कुछ कंटेस्टेंट अपने फनी अंदाज के जरिए जनता का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-11-06, 20:20 IST

बिग बॉस का सीजन 17 कई मायनों में अलग है। इस साल शो की थीम पर भी काफी ध्यान दिया गया है। घर तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें दिल, दिमाग और दम शामिल हैं। इन तीनों टाइटल के अनुसार कंटेस्टेंट को अलग-अलग पावर के साथ रखा गया है। 

यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस सीजन 17 में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जिसके कारण जनता की उत्सुकता काफी बढ़ रही है। कभी किसी की लव लाइफ से जुड़े खुलासे होते हैं, तो कभी घर अखाड़े में बदल जाता है।

शो को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए बिग बॉस भी बीच-बीच में कमेंट्री करने लगते हैं, लेकिन शो में एंटरटेनमेंट का तड़का तो कंटेस्टेंट ही लगाते हैं। आज ही आर्टिकल में हम आपको इस साल के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स के बारे में बताएंगे, जो जनता को खूब हंसा रहे हैं।

मुनव्वर फारूकी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी बिग बॉस 17 का हिस्सा हैं। शो में उनकी एंट्री के बाद से ही घर में धमाल मचा हुआ है। इस शो में रहते हुए मुनव्वर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज भी खोले हैं, जिसे जानने के बाद जनता काफी हैरान है। 

मुनव्वर फारूकी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले है। भला उन्हें कौन भूल सकता है। स्टैंड अप कॉमेडियन होने के नाते शो में मस्ती का तड़का लगाना, तो उनका काम है। मुनव्वर अपनी शेरो शायरी और वन लाइनर के जरिए सभी को हंसाते हैं।

यह विडियो भी देखें

देखना यह होगा कि क्या मुनव्वर  लॉक अप शो जितने के बाद बिग बॉस सीजन 17 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर पाएंगे। क्या वह हमेशा की तरह अपने खुशनुमा अंदाज से लोगों का दिल जीत पाएंगे।

विक्की जैन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

अंकिता लोखंडे को काफी लंबे समय से बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा था। आखिरकार बिग बॉस के 17वें सीजन में उन्होंने अपने पति के साथ कपल एंट्री ली है। विक्की जैन एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं।

विक्की जैन इस साल बिग बॉस के शो का हिस्सा हैं। विक्की ना केवल मास्टर माइंड हैं, बल्कि वह एंटरटेनर भी हैं। विक्की का ह्यूमर भी काफी अच्छा है। इसलिए अक्सर घर के अन्य सदस्य उनसे बात और मस्ती करते नजर आते हैं। विक्की जैन पहले दिन से ही शो में काफी एक्टिव हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा की विक्की को इस गेम की काफी समझ है। अब देखना यह होगा कि विक्की इस शो में कितने लंबे समय तक टिक पाएंगे और जनता को कितना एंटरटेन कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Who is Vicky Jain: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन हैं करोड़ों के मालिक, जानें उनके बारे में

अरुण श्रीकांत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arun Srikanth Mashettey (@achanakbayanakgamingofficial)

इस साल बिग बॉस के घर में यूट्यूबर्स की एंट्री भी हुई है। शो में 3 अलग-अलग कैटेगरी के यूट्यूबर्स कंटेस्टेंट बने हैं। इनमें से एक हैं अरुण श्रीकांत हैं। अरुण का 'अचानक भयानक गेमिंग" नाम से एक यूट्यूब चैनल है।

घर में अरुण और सनी की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। अरुण और सनी घर में आते ही अच्छे दोस्त बन गए हैं। दोनों अक्सर एक-साथ ही घर के सारे काम करते हैं। अरुण के डायलॉग्स ऐसे होते हैं, जिन्हें सुन आपकी हंसी जरूर निकल जाएगी।

वह भले ही बिग बॉस के बेड पर लेटे रहते हैं, लेकिन घर के विषयों पर उनकी कमेंट्री का कोई जवाब नही। घर में उनकी काफी लोगों से लड़ाई भी हो चुकी है। अरुण और सनी का बॉन्ड भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता ने सुशांत संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस रात में...

मन्नारा चोपड़ा

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Mannara❤️ (@memannara) द्वारा साझा की गई पोस्ट

मन्नारा चोपड़ा भी बिग बॉस 17 का हिस्सा हैं। मन्नारा भी गेम में अपना बेस्ट दे रही हैं। बात चाहे, टास्क करने की हो या जनता को हंसाने की, मन्नारा कभी पीछे नहीं हटती हैं। जनता को मुनव्वर के साथ उनकी दोस्ती काफी पसंद आ रही है। मन्नारा घर के हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। वह बेहद क्यूट भी हैं। इसलिए वह जनता को पसंद भी आ रही हैं। 

मन्नारा एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर भी हैं। इसलिए उन्हें दिमाग वाले घर में रखा गया है, जहां उनके साथी मुनव्वर से लेकर खानजादी हैं। 

 

 

 

ये हैं इस साल बिग बॉस 17 के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।