Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं किरण राव, सरोगेसी के जरिए बनी मां

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का हो चुका है मिसकैरेज। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इससे जुड़ी कई बातें शेयर की हैं।  
Updated:- 2024-04-23, 17:05 IST
kiran rao

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव अब अलग हो चुके हैं। हालांकि कपल हमेशा खास मौके पर एक साथ नजर आते हैं। इन दिनों किरण राव अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। किरण इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात कर चुकी हैं। किरण ने अपनी मिसकैरेज के बारे में बताया जिसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएगे। 

मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं किरण राव

बेटे आजाद के जन्म से पहले किरण राव का मिसकैरेज हुआ था। किरण राव कहती हैं कि- हर महिला की तरह मेरे लिए भी मिसकैरेज का दर्द झेलना आसान नहीं था। किरण आगे कहती हैं कि उस दौरान मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी। जिसके कारण मैं काफी कोशिश कर रही थी की मैं मां बन पाउ हालांकि जब मेरा मिसकैरेज हुआ मैं पूरे तरीके से टूट गई थी। 

सरोगेसी के जरिए मां बनी किरण राव

किरण राव कहती हैं- जिस साल फिल्म 'धोबी घाट' बना था। उसी साल आजाद का जन्म हुआ था। उससे पहले 5 सालों तक मैं मां बनने का प्रयास कर रही थी। जिसके बाद मैंने सरोगेसी का सहारा लिया। अब वह अपनी लाइफ में अपने बेटे के साथ काफी ज्यादा खुश है। 

इसे भी पढ़ें: आमिर खान और किरण राव के कुछ बेहतरीन पलों को इन तस्वीरों के माध्यम से आप भी देखें

आमिर खान संग कब रचाई थी किरण ने शादी

बता दें कि किरण राव ने साल 2005 में आमिर खान संग शादी रचाई थी। वहीं कपल ने सरोगेसी के जरिए साल 2012 में एक बेटे को जन्म दिया। साल 2021 में कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया। हालांकि आज भी कपल हर एक स्पेशल फंक्शन के दौरान साथ नजर आते हैं। आमिर खान की बेटी Ira के शादी के दौरान भी किरण राव ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। 

इसे भी पढ़ें: आमिर खान ने बचपन के दिनों को याद कर शेयर किया इमोशनल किस्सा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

image credit: kiran rao instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।