Khushi Kapoor Vedang Raina Breakup: खुशी कपूर और वेदांग रैना के अलग हुए रास्ते! इस वजह से खत्म हुआ कपल का 2 साल का रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना (Vedang Raina) अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में है। खबरों की मानें को दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं और लगभग 2 साल के बाद इनका रिश्ता टूट गया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि नए साल की शुरुआत में बॉलीवुड में लगातार रिश्ते टूटने की खबरें आ रही है। एक तरफ तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के अलग होने की बात चर्चा में है। वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की भी चर्चा है। बता दें कि इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाते थे। चलिए आपको बताते हैं कि इनके ब्रेकअप को लेकर क्या खबर सामने आ रही है?
खुशी कपूर और वेदांग रैना के रास्ते हुए अलग

खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। दरअसल, जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि खुशी और वेदांग के किसी करीबी शख्स ने बताया है कि ये दोनों अब कपल नहीं हैं। हालांकि, दोनों के ब्रेकअप का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन इस पोस्ट के बाद इनके अलग होने की अटकलें तेज हो गई हैं। खुशी और वेदांग ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। बता दें कि कपल ने कभी अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन साल 2023 से इनके अफेयर की खबरें चर्चा में थीं। दरअसल, साल 2023 में आई फिल्म द आर्चीज में ये दोनों साथ नजर आए थे और इसी के बाद से इनकी डेटिंग रूमर्स ने तूल पकड़ा था।
खुशी की इस फोटो ने लगा दी थी वेदांग संग उनके रिश्ते पर मुहर
View this post on Instagram
इंटरव्यूज के दौरान जब भी इनके रिश्ते को लेकर सवाल किए गए, दोनों ने यही कहा कि वो सिर्फ 'अच्छे दोस्त हैं।' दोनों के रिश्ते पर खुशी ने मानो तब मुहर लगा दी थी, जब अप्रैल, 2025 में उन्होंने एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनके गले में एक नेकपीस थ, जिसमें V और K का पेंडेंट था। इसके बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल मान लिया था।
खुशी कपूर और वेदांग रैना इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी साल 2023 में 'द आर्चीज' में नजर आई थीं। इसके बाद वो 'लवयापा' और 'नादानियां' में काम कर चुकी हैं। वहीं वेदांग फिल्म 'जिगरा' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने आलिया भट्ट के भाई का किरदार निभाया था।
खुशी और वेदांग दोनों ने ही ब्रेकअप की खबरों पर कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Khushi Kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।