Tara Sutaria and Veer Pahariya Breakup: क्या खत्म हो गया तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता? AP Dhillon के कॉन्सर्ट विवाद के बाद बढ़ी दूरियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutariya) और उनके बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) की जोड़ी खूब पसंद की जाती रही है। दोनों को कई बार इवेंट्स में साथ देखा गया है। कपल ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक फोटोज भी शेयर कर चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया चर्चा का विषय बने हुए है।
एक्ट्रेस की बात करें तो वो कभी अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर, तो कभी वीर पहाड़िया संग अपने रोमांटिक रिलेशनशिप और एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों ऐसी खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसके पीछे AP Dhillon के कॉन्सर्ट कंट्रोवर्सी बड़ी वजह बताई जा रही है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला-
-1767937330168.jpg)
अभी तक कपल ने नहीं दिया कोई बयान (Tara Sutaria and Veer Pahariya Breakup)
मीडिया रिपोर्ट्स, खासकर फिल्मफेयर और विरल भयानी से जुड़ी खबरों में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का अब ब्रेकअप हाे चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों ने बिना किसी झगड़े के अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, अब तक न तारा और न ही वीर ने खुद इस पर कोई सीधा बयान दिया है। ऐसे में ये खबर अभी पूरी तरह से कन्फर्म भी नहीं मानी जा सकती है।
एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट में नजर आई थीं एक्ट्रेस (AP Dhillon And Tara Sutaria Concert Video)
हसलांकि इस बात से फैंस जरूर हैरान हैं। बता दें कि कुछ समय पहले मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लो (Punjabi Singer AP Dhillon) का एक कॉन्सर्ट हुआ था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। इस कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया स्टेज पर नजर आई थीं। वहां तारा और एपी ढिल्लों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को खूब देखने को मिली। दोनों के गले मिलने और करीब आने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
वीडियो क्लिप्स सामने आने के बाद बढ़ा विवाद (AP Dhillon Concert Controversy)
इसी दौरान कुछ क्लिप्स ऐसी भी सामने आईं, जिनमें वीर पहाड़िया भीड़ में खड़े दिखे और कई लोगों को लगा कि वो खुश नहीं हैं। इन वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं थीं। वीडियो आने के बाद कुछ लोगों ने वीर पहाड़िया का सपोर्ट किया था, तो कुछ ने तारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
View this post on Instagram
एडिटेड वीडियो पर भी हुआ था बवाल (AP Dhillon Concert Viral Video)
ये मामला जब ज्यादा बढ़ गया, तो इंफ्लुएंसर ओरी ने एक अनएडिटेड वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वीर पहाड़िया, तारा और एपी ढिल्लो को चीयर करते हुए नजर आ रहे थे। इस पर कैप्शन भी दिया गया था कि असली वीडियो छिपा लिए जाते हैं। इसके बाद वीर पहाड़िया ने भी इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा था कि सच हमेशा जीतता है।
तारा सुतारिया ने दूर किया था कन्फ्यूजन (Tara Sutaria)
वहीं तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को जवाब दिया था कि उनके खिलाफ पेड पीआर, एडिटेड वीडियो और झूठी बातें फैलाई जा रही हैं। उस वक्त दोनों के रिएक्शन से यही लगा था कि उनके रिश्ते में सब ठीक है और वे एक-दूसरे से नाराज नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- क्या वाकई बालिका वधू फेम Avika Gor बनने वाली हैं मां? मिलिंद चंदवानी ने दिया बड़ा हिंट, बोले- प्लान नहीं किया था!
फिर कैसे आई ब्रेकअप की खबर? (Tara And Veer Pahariya Breakup News)
अब अचानक से ब्रेकअप की खबरों ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि तारा और वीर ने आपसी समझ से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि अलग होने की असली वजह क्या है, इसके बारे में अभी भी किसी को कोई जानकारी नहीं है।
-1767937371195.jpg)
कॉन्सर्ट कॉन्ट्रोवर्सी के कारण अलग हो रहे वीर और तारा?
कुछ लोगों का मानना है कि एपी ढिल्लो के कॉन्सर्ट कॉन्ट्रोवर्सी के कारण ही कपल का ब्रेकअप हाे रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ एक अफवाह भी हो सकती है। हालांकि अभी तक तारा और वीर ने कोई ऑफिशियली बयान नहीं दिया है।
तारा और वीर का रिश्ता (Tara Sutariya And Veer Pahariya Love Life)
आपको बता दें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने जुलाई 2025 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।
तारा का वर्क फ्रंट (Tara Sutaria Upcoming Film)
काम की बात करें तो तारा सुतारिया अपने करियर को लेकर भी चर्चा में हैं। जल्द ही यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में तारा नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
फिलहाल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप को लेकर सिर्फ रिपोर्ट्स और कयास ही हैं। सच क्या है, ये तो दोनों के बयान के बाद ही साफ हो पाएगा। इसकी पुष्टि हरजिंदगी नहीं करती है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।