हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा की गलत एंगल से तस्वीर लेने को लेकर पैपराजी से जताई नाराजगी, पहले भी इस मुद्दे पर फूट चुका है कई एक्ट्रेसेज का गुस्सा

इंडियन टीम के स्टार प्लेयर अपनी दमदार पारी के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हार्दिक और नताशा की शादी और फिर उनका अलग होना भी काफी सुर्खियों में रहा था और अब हार्दिक, माहिका शर्मा संग अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच हार्दिक पांड्या का पैपराजी पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की गलत एंगल से ली गई तस्वीर पर नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर उन्होंने स्टोरी पोस्ट की है और अपना गुस्सा निकाला है। बता दें कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेज इस तरह तस्वीरें और वीडियोज लेने को गलत बता चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का गलत एंगल से वीडियो लेने पर पैपराजी पर फूटा हार्दिक पांड्या का गुस्सा
हार्दिक पांड्या ने पैपराजी पर खुलकर गुस्सा जाहिर किया है। हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इसे गलत एंगल से लिया गया था और इसी वजह से यह तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। इसे लेकर हार्दिक का गुस्सा फूटा है। उन्होंने लिखा, "मैं मानता हूं कि पब्लिक फिगर होने के नाते कैमरे और लाइमलाइट में रहना हमारी जिंदगी का हिस्सा है...लेकिन आज कुछ ऐसा हुआ जिसने लाइन क्रॉस कर दी। माहिका ब्रांदा के एक रेस्टोरेंट में सीढ़ियों से उतर रही थीं और एक पैपराजी ने उन्हें क्लिक करने के लिए ऐसा एंगल चुना, जो किसी भी महिला की मर्यादा के खिलाफ है। एक प्राइवेट मूमेंट सस्ती सनसनी फैलाने का तरीका बन गया। ये हेडलाइन्स नहीं बेसिक रिस्पेक्ट के बारे में है, जो हर महिला को मिलनी चाहिए। पैपराजी की ये जिम्मेदारी है कि वो किसी भी महिला को इस तरह से शूट न करें कि उन्हें अनकम्फर्टेबल या अनसेफ लगे।"
यह भी पढ़ें- लग्जरी लाइफ जीती हैं हार्दिक की वाइफ नताशा, जानिए कपल की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी
पहले भी कई एक्ट्रेसेज जता चुकी है इस मुद्दे पर नाराजगी
View this post on Instagram
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सेलिब्रिटी ने इस मुद्दे को उठाया है। पहले भी कई सेलेब्स इसे लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। जाह्नवी कपूर ने भी काफी पहले इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा था कि पैपराजी क्लिकबेट के लिए उनकी फोटोज गलत एंगल से लेते हैं और इसकी वजह से हर वक्त उनके मन में डर बना रहता है कि गलत तरीके से तस्वीर क्लिक न हो जाए। नोरा फतेही ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि पैपराजी बॉडी पार्ट्स को जूम करके क्लिक करते हैं, जो गलत है। इसके अलावा मृणाल ठाकुर और आयशा खान भी इस बात पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Mahieka Sharma का नाम क्यों जुड़ रहा है Hardik Pandya के साथ? मॉडल ऑफ द ईयर रह चुकी हैं क्रिकेटर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड
बेशक सेलेब्स की तस्वीरें देखना और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना फैंस को बेहद पसंद आता है, लेकिन पैपराजी को अपनी लिमिट्स का भी ख्याल रखन चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।