Thu Sep 17, 2026 | Updated 06:35 PM IST

कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग करने वालों को सोमी अली का करारा जवाब, बोलीं- 'महिला का शरीर कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं

कैटरीना कैफ हाल ही में पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में नजर आईं। जैसे ही उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, काफी लोग उनके बढ़े हुए वजन के लिए उन्हें ट्रोल करने लगे। अब इसे लेकर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने कैटरीना को सपोर्ट किया है।
Updated:- 2026-09-17, 16:55 IST
katrina kaif body shaming somy ali gives befitting reply

अंबानी परिवार ने हाल ही में गणेशोत्सव का आयोजन किया और बप्पा का स्वागत किया। इस खास मौके पर लगभग सभी बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। यहां कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के साथ पहुंची थीं। इस इवेंट से जैसे ही कैटरीना की फोटोज और वीडियोज वायरल हुए, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोग उनके बढ़ते वजन के लिए उन्हें ट्रोल करने लगे तो कई लोग उनके और विक्की के रिश्ते व कैटरीना की फिगर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने लगे। अब इस पूरे विवाद पर सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कैटरीना का सपोर्ट करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सोमी अली ने कैटरीना की बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने कैटरीना की बॉडी शेमिंग करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने इस इवेंट से कैटरीना और विक्की की एक फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में काफी कुछ लिखा। उन्होंने लिखा, "किसी महिला का शरीर कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है और मां बनने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उस पर लोग अपनी राय दें या मजाक उड़ाएं। वह इस दुनिया में एक नई जिंदगी को लेकर आई हैं और यह सम्मान के काबिल है, मजाक के नहीं। जो लोग स्क्रीन के पीछे छिपकर महिलाओं के शरीर का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें बता दें कि उनके शरीर से आपका कोई लेना-देना नहीं है। उनका हुनर, उनका काम और उनकी इंसानियत ही ध्यान देने लायक चीजें हैं।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)

महिलाओं को न बताएं कि उन्हें कैसा दिखना चाहिए...

सोमी ने आगे कहा, "महिलाओं को वैसे ही रहने दें,जैसे वो हैं...बिना इस बात पर जोर दिए कि उन्हें कैसा दिखना चाहिए। जिस महिला के शरीर ने एक नई जिंदगी को पाला-पोसा और इस दुनिया में लाया हो, उसमें एक बहुत ही खूबसूरत बात होती है। बच्चे के जन्म के बाद के किसी भी महिला को अपनी बॉडी के लिए सॉरी फील करने की जरूरत नहीं है....यह ताकत, बदलाव और मातृत्व का सबूत है। शायद हमें अपने शब्दों के चुनाव में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर जब हम महिलाओं के बारे में बात कर रहे हों। सुंदरता का कोई एक साइज या समय-सीमा नहीं होती और किसी महिला की कीमत कभी इस बात से नहीं आंकी जानी चाहिए कि उसका शरीर दूसरों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।"

यह भी पढ़ें- 'वाइफ जोक' करने पर ट्रोल हुए थे विक्की कौशल, एक्टर ने लंबे वक्त बाद वायरल वीडियो पर दी सफाई

कैटरीना को लगातार किया जा रहा है बॉडी शेम

जबसे कैटरीना कैफ अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में नजर आई हैं, तबसे लगातार उन्हें पोस्टपार्टम वेट पर कमेंट किए जा रहे हैं। बता दें कि कैटरीना ने नवंबर 2025 में बेटे को जन्म दिया था और उसके बाद से उनका यह पहला पब्लिक अपीयरेंस था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर एक डिबेट भी शुरू हो गई है, जहां कई लोग कैटरीना को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं काफी लोगों का कहना है कि लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

यह भी पढ़ें- जब कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने सलमान खान के सामने किया था शादी के लिए प्रपोज, प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच वायरल हुआ पुराना वीडियो


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

FAQ
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे का जन्म कब हुआ था?
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान का जन्म नवंबर 2025 में हुआ था।
कैटरीना कैफ की उम्र कितनी है?
कैटरीना कैफ की उम्र 43 वर्ष है। 
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी कब हुई थी?
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।