Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

Kajol Birthday: जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं काजोल, 16 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार काजोल ने साल 1992 में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर' में एक्ट्रेस की उम्र महज 17 वर्ष थी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-08-05, 18:28 IST
Kajol Blockbuster Movies

हिंदी फिल्म जगत की चुलबुली अभिनेत्री काजोल आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 05 अगस्त, 1947 को महाराष्ट्र में जन्मी काजोल फिल्मी परिवार से रिश्ता रखती हैं। बता दें वह दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। काजोल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने 16 साल की उम्र में पहली फिल्म की थी। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस की पहली फिल्म और नेट वर्थ के बारे में। 

32 साल पहले किया था डेब्यू

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

इसे भी पढ़ें-जरीन खान ने अपने फ्लॉप करियर पर कही ये बड़ी बात, जानें क्यों नहीं मिली कामयाबी

काजोल ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन काजोल की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। उस वक्त काजोल की उम्र महज 16 वर्ष थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद साल 1993 में काजोल ने शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'बाजीगर' में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। इस  फिल्म में काम करने के बाद काजोल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई और वह लगातार कई फिल्मों में नजर आईं। उनकी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 25 साल तक थिएटर में चलने वाली पहली फिल्म बनी थी।

काजोल की नेटवर्थ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी शोज और इवेंट्स में अक्सर नजर आती रहती हैं। वर्तमान में वह फिल्मों में कम एक्टिव रहती हैं। लेकिन वह साइड बिजनेस से अच्छी खासी कमाई कर रही हैं। काजोल बेहद ही लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनका Relief Project India नाम का चैरिटेबल ट्रस्ट और Kay नाम का मेकअप ब्रांड है। एक्ट्रेस की सालाना नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये है। 

इसे भी पढ़ें-मिलिए मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी से जो रातों रात बन गईं नेशनल क्रश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।