Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

मिलिए मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी से जो रातों रात बन गईं नेशनल क्रश

मिर्जापुर 3 की सलोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। आज हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-08-04, 12:30 IST
neha sargam from mirzapur

मिर्जापुर 3 की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच एक नया चेहरा छा गया है। उनका नाम है सलोनी भाभी, इस किरदार ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि रातों-रात वह नेशनल क्रश भी बन गई हैं। आइए जानते हैं सलोनी भाभी के बारे में सबकुछ।

मिर्जापुर 3 की सलोनी भाभी

मिर्जापुर 3 में इस बार काफी ज्यादा बदलाव हुआ है। दर्शक इस बार मुन्ना भाई को इस सीरीज में काफी ज्यादा याद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कालीन भैया के किरदार को भी काफी लो दिखाया गया है। ऐसे में यह सीरीज दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। लेकिन इस बार सीरीज में सभी की नजरें दद्दा की बड़ी बहू सलोनी भाभी पर आकर टिक गई हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं सलोनी भाभी।

कौन हैं सलोनी भाभी

Neha Sargam

मिर्जापुर 3 में सलोनी भाभी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस नेहा सरगम को इस सीरीज के बाद से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। नेहा पटना बिहार की रहने वाली हैं और उनकी पढ़ाई भी पटना से ही हुई है। नेहा बचपन में सिंगर बनना चाहती थी। ऐसे में पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गई। वह इंडियन आइडल सीजन 4 तक पहुंची लेकिन गले में इंफेक्शन होने के कारण वह इस शो का हिस्सा नहीं बन पाई। इसके बाद उन्होंने टीवी के कई सीरियल में काम किया। हालांकि उन्हें असल लोकप्रियता मिर्जापुर 3 से मिली है। 

इसे भी पढ़ें : Mirzapur 3 Review: जानिए इस सीजन में किसने मचाया भौकाल, पढ़ें सोशल मीडिया रिव्यू

नेहा सरगम बनी  नेशनल क्रश 

मिर्जापुर 3 में सलोनी भाभी का किरदार एक्ट्रेस नेहा सरगम निभा रही हैं। इस शो में नेहा विजय वर्मा की बीवी बनी हैं। ऐसे में उनके कातिल अंदाज को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें नई नेशनल क्रश कहना गलत नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : Mirzapur Season 3 में नजर आएंगे Panchayat के सचिव जी, जानें क्या होगा रोल?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।