बस की नौकरी में इस एक्‍टर को मिलते थे मात्र 20 रुपये, बाद में बना बॉलीवुड का सबसे बड़ा कॉमेडियन

सिर्फ 20 रुपये की बस कंडक्टर की नौकरी करने वाले बदरुद्दीन काजी कैसे बने बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर? जानिए उनके संघर्ष, बलराज साहनी से मुलाकात और फिल्मी दुनिया में सफलता की प्रेरणादायक कहानी।
Updated:- 2026-06-23, 20:11 IST
johnny walker real name

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हुए हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। इनमें से एक नाम है जॉनी वॉकर का, जी हां, बेशक आज के जेन-जी इस नाम से अच्‍छी तरह वाकिफ न हों, मगर जिसने हिंदी सिनेमा को करीब से देखा है, उसे जॉनी वॉकर की लोकप्रियता का अंदाजा होगा। सिनेमा के इतिहास में जॉनी वॉकर को उनकी बेस्‍ट कॉमिक टाइमिंग और कॉमेडी के अनोखे अंदाज के लिए पहचाना जाता था। हालांकि, यह बात तो बहुत कम लोग ही जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले जॉनी वॉकर बेहद साधारण जिंदगी जीते थे और एक बस कंडक्टर के रूप में नौकरी करते थे।

बदरुद्दीन काजी से जॉनी वॉकर बनने तक का सफर

जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था। उनका जन्म साल 1926 में हुआ था। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्‍छी नहीं थी, इसलिए उन्हें छोटी उम्र से ही संघर्ष का सामना करना पड़ा। अपना घर परिवार चलाने के लिए वह एक अच्‍छी नौकरी की तलाश में मुंबई आए थे। शुरुआत में उन्‍होंने घर की जी‍विका चलाने के लिए बहुत सारे काम किए। एक बार तो मात्र 20 रुपये की नौकरी के लिए वह बस कंडक्‍टर भी बन गए थे। इतने पैसों में भी घर चलाना उनके लिए काफी मुश्किल था।

बस में यात्रियों को हंसाकर जीत लेते थे दिल

जॉनी वॉकर की सबसे बड़ी खासियत थी उनका हंसमुख स्वभाव। जब वह बस कंडक्‍टर थे, तब भी वो बस में बैठे यात्रियों को अपनी बातों से हंसा देते थे। वह कभी किसी एक्‍टर की मिमिकरी करते थे, तो कभी स्थिति के अनुसार कोई चुटकुला सुनाने लग जाते थे। जॉनी वॉकर की बातों में ऐसा जादू था कि कोई भी उनकी बात सुनकर रोते-रोते हंस पड़ सकता था।

यह भी पढ़ें- 'वो मुझसे बातें छुपाने लगी थीं', राज कपूर ने नरगिस पर लगाया था धोखा देने का इल्जाम; एक अधूरा वादा बना था रिश्ता टूटने की वजह

johnny walker comedian

जब बलराज साहनी की नजर पड़ी प्रतिभा पर

जॉनी को बस कंडक्‍टर से एकटर बनाने के सफर पहली सीढ़ी चढ़ाने वाले थे बलराज साहनी । बताया जाता है कि बलराज साहनी ने जॉनी वॉकर को बस में ही देखा था। अपनी बातों से वो यात्रियों का दिल बहला रहे थे। वहीं उनकी कॉमिक टाइमिंग देखकर जॉनी दंग रह गए। बस फिर क्‍या था, बलराज को उसी वक्‍त लगा कि इस आदमी को तो एक्‍टर होना चाहिए। बस वहीं से जॉनी वॉकर के जीवन को एक नई दिशा मिल गई।

ऐसे मिला था "जॉनी वॉकर" नाम

फिल्मी दुनिया में प्रवेश के दौरान जॉनी वॉकर ने एक ऑडिशन दिया, जिसमें उन्हें शराबी व्यक्ति की एक्टिंग करने के लिए कहा गया। दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी थी, लेकिन अभिनय इतना शानदार किया कि सभी हैरान रह गए। उनकी इस परफॉर्मेंस फिल्मकार गुरु दत्त बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने मजाक-मजाक में कहा कि यह युवक तो बिल्कुल "जॉनी वॉकर" व्हिस्की की तरह है। इसके बाद बदरुद्दीन काजी को नया नाम मिला और वो था जॉनी वॉकर। यही नाम आगे चलकर उनकी पहचान बन गया।

यह भी पढ़ें- फिल्‍म की शूटिंग छोड़ सेट से भाग गई थीं Padmini Kolhapure, फिर इस एक्‍ट्रेस ने निभाया था लीड रोल

आज भी जब हिंदी सिनेमा के महान कॉमेडियनों की बात होती है, तो जॉनी वॉकर का नाम सबसे सम्मान के साथ लिया जाता है। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।