Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:25 AM IST

सुर्खियों में रही है करण कुंद्रा की लव लाइफ, इन एक्ट्रेसेस को कर चुके हैं डेट

अभिनेत्री सान्वी तलवार ने सालों बाद करण कुंद्रा पर 'ये कहां आ गए हम' के सेट पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत में करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड का भी जिक्र किया है। चलिए आपको बताते हैं कि करण किन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं?
Updated:- 2026-07-23, 18:06 IST
karan kundraa past love affairs before tejasswi prakash anusha dandekar

करण कुंद्रा टीवी के एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके करियर के साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में रहती है। करण कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में अपना दम दिखा चुके हैं और फिलहाल तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशन में हैं। इधर टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में करण की को-स्टार रहीं सान्वी तलवार ने एक इंटरव्यू में दौरान एक्टर पर कई चौंकाने वाले इल्जाम लगाए हैं और बताया है कि करण ने शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक किस कर लिया था और इसके बाद उन्होंने करण को थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि करण को उनसे बात करने में काफी इंट्रेस्ट था। इतना ही नहीं, उन्होंने करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर का भी जिक्र किया है। इसी के साथ करण कुंद्रा की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। चलिए आपको बताते हैं कि करण किन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं?

अनुषा दांडेकर

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का रिश्ता लगभग 5 साल चला था। दोनों साल 2015-2020 तक रिलेशन में थे। ऐसे में करण और सान्वी के सीरियल 'ये कहां आ गए हम' के वक्त करण, अनुषा को डेट कर रहे थे।

karan kundrra love life

सान्वी ने भी अपने इंटरव्यू में कहा है कि जब करण ने उनसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की थी, तो उन्होंने अनुषा को इसकी जानकारी दी थी और उसके बाद अनुषा सेट पर आने लगी थीं। बता दें कि साल 2020 के आखिर में दोनों का ब्रेकअप हो गया था और उस वक्त अनुषा ने करण पर धोखा देने का इल्जाम लगाया था।

कृतिका कामरा

kritika kamra relation with karan kundrra

करण कुंद्रा और कृतिका कामरा की लव स्टोरी साल 2009 में  टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' के सेट से शुरू हुई थी। दोनों का रिश्ता लगभग 3 साल चला। बताया जाता है कि साल 2011-2012 में इनका ब्रेकअप हो गया था। कुछ वक्त पहले कृतिका कामरा ने गौरव कपूर से शादी कर ली है।

मधुरा नाइक

करण कुंद्रा का नाम मधुरा नायक के साथ भी जुड़ा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए थे कि कृतिका से ब्रेकअप के बाद करण, मधुरा के करीब आए थे और दोनों ने कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इनका रिश्ता लंबा नहीं चला था और कुछ ही महीनों में दोनों अलग हो गए थे।

यह भी पढ़ें- 'बेटी पर भरोसा नहीं...', तेजस्वी प्रकाश की मां ने करण कुंद्रा को दी थी लिव-इन में रहने की सलाह, किसने कहा था 2 हफ्ते ही टिकेगा रिश्ता?

तेजस्वी प्रकाश

tejasswi prakash breaks silence on wedding rumours with boyfriend karan kundrra

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' के घर में शुरू हुई थी और तब से दोनों साथ हैं। फैंस ने प्यार से दोनों को तेजरन नाम दिया है और दोनों की शादी की अटकलें कई बार सामने आ चुकी हैं। हालांकि, कपल ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले काफी वक्त से दोनों लिव इन में हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं सान्वी तलवार? टीवी एक्ट्रेस ने करण कुंद्रा पर लगाया थप्पड़ मारने और गालियां देने का आरोप

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Karan Kundrra, Tejasswi Prakash

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।