लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर ने किया खुलासा

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सेलेब्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते रहते हैं। ऐसे में इस दौरान सेलेब्स अपनी लाइफ से जुड़ी कई चीजों को लेकर खुलासे करते हैं। ऐसे में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को प्रमोट करने कपिल के शो में पहुंचे थे। इस दौरान सेलेब्स ने एक-दूसरे के बारे में बात की और एक- दूसरी की कुछ आदतों को भी बताया है।
जाह्नवी ने शेयर किया मजेदार किस्सा
बातचीत के दौरान, जान्हवी कपूर ने राजकुमार से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया। जान्हवी ने कहा कि- राजकुमार लोगों पर भरोसा काफी जल्दी कर लेते हैं। यह उनकी थोड़ी अजीब आदत हैं। एक बार रुही फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके गले में खराश थी। ऐसे में मैंने कहा कि- बीटाडीन नाम की एक दवा आती है वह लेने से ठीक हो सकते हैं।
राजकुमार पी चुके हैं बीटाडीन की आधी बोतल

ऐसे में अगले दिन जब मैंने राजकुमार से पूछा कि- अब आपको कैसा लग रहा है तो राजकुमार कहते हैं कि मैं अब पहले से ठीक हूं। फिर मैंने पूछा की आपने कितने बार गरारे किए थे। ऐसे में राजकुमार कहते हैं कि नहीं मैने तो आधी बोतल पी ली। यह किस्सा सुनकर वहां बैठे सारे लोग हंसने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- जब जान्हवी कपूर की बालकनी से कूद गया था एक लड़का, बोनी कपूर रह गए थे हैरान
राजकुमार और जान्हवी पहले भी साथ कर चुके हैं काम
बता दे कि जान्हवी कपूर ने पहले भी फिल्म रुही में राजकुमार संग काम किया है। उनकी नई रिलीज हुई फिल्म को मिलता-जुलता रिएक्शन मिल रहा है। जान्हवी जल्द ही फिल्म 'उलझ' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जल्द ही जूनियर NTR के साथ भी काम करने वाली हैं।
इसे भी पढ़ें- जब प्रोड्यूसर ने श्रीदेवी की हमशक्ल संग बनाई थी ये फिल्में, जानिए कैसा था दर्शकों का रिएक्शन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।