जान्हवी कपूर ने करण जौहर के शो में बताया शिखर पहाड़िया का निकनेम, ऐसी है दोनों की स्वीट लव स्टोरी

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya:  कॉफी विद करण के शो में जान्हवी और खुशी कपूर ने कई सारे सीक्रेट्स बताए। वहीं, जान्हवी ने बातों ही बातों में अपने बॉयफ्रेंड का जिक्र भी किया। उन्होंने शिखर पहाड़िया का निकनेम भी लोगों को बता दिया है। आइए तस्वीरों में देखें उनकी लव स्टोरी।
Updated:- 2024-01-02, 11:57 IST
janhvi kapoor shared shikhar pahariya nickname

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। जान्हवी कपूर का नाम लंबे समय से शिखर पहाड़िया के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। अब दोनों की लव स्टोरी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। खुशी कपूर और जान्हवी कपूर दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आए थे। जहां दोनों ने कई सीक्रेट्स शेयर किए। इसी बीच एक गेम राउंड में जब करण ने जान्हवी से पूछा कि उनके स्पीड डायल में किन तीन लोगों का नाम है, तो जान्हवी ने गलती से अपने बॉयफ्रेंड का नाम भी ले दिया। 

जान्हवी करण के सवाल का जवाब देते हुए बताती हैं- खुशी, पापा और शिखु। दरअसल, वह जैसे ही शिखर नाम लेने लगती हैं, शायद उन्हें याद आ जाता है कि उन्हें नाम नहीं बताना है। ऐसे में वह पूरा नाम लेते ही आधे में रुक जाती हैं। दोनों ही लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई बार डेट्स पर जाते हुए भी दिख चुके हैं।

janhvi kapoor khushi kapoor in kwk

जाह्नवी कपूर शिखर संग लंच डेट पर पहुंची

जाह्नवी कपूर को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बीते कुछ दिन पहले ही देखा गया है। कपल एक साथ लंच डेट पर पहुंचे थे। इस दौरान जाह्नवी ने रेड कलर का ड्रेस पहना था। इस वायरल हो रही तस्वीर में शिखर पहाड़िया चश्मा लगाएं नजर आ रहे हैं। बीते दिन जान्हवी कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग दिवाली पार्टी में दिखीं थी। बीते कुछ दिनों से जाह्नवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आते रहती हैं। 

कुशा कपिला के शो में जान्हवी कपूर ने किया था खुलासा (Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

 

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला के साथ स्वाइप राइड शो में अपने 'पहले सीरियस बॉयफ्रेंड' के बारे में खुलकर बात की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई खुलासे भी किए थे यह भी बताया था कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था। जाह्नवी अपने रिलेशनशिप को लेकर कहती है कि-  मेरा पहला सीरियस बॉयफ्रेंड वहीं था हम छुप छुप कर मिलते थे। हम कई बार अपने पेरेंट्स से भी झूठ बोलते थे। अनफॉर्चूनेटली हमें यह रिश्ता खत्म करना पड़ा क्योंकि हमें काफी झूठ बोलना पड़ता था।

NMACC इवेंट में जान्हवी -शिखर आए थे नजर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by @janhvishikhar_love

 

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया  NMACC इवेंट में भी एक साथ नजर आए थे। इस इवेंट में शिखर ने जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ पोज दिया था। दोनों कई बार एक साथ पार्टी करते भी नजर आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः जान्हवी कपूर Boyfriend संग पहुंची तिरुमाला मंदिर, जानिये क्यों विशेष है ये मंदिर

जान्हवी कपूर- शिखर पहाड़िया का रिलेशनशिप कब हुआ शुरु

शिखर पहाड़िया जान्हवी कपूर का रिश्ता उनके हाई स्कूल से चलता आ रहा है। दोनों ने साथ में मुंबई के Ecole Mondiale World स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। जब जाह्नवी ने कॉलेज की पढ़ाई करने लॉस एंजेलिस गईं उस दौरान कपल का ब्रेकअप हो गया था। हालांकि फिल्म 'धड़क' के दौरान एक्ट्रेस ने ईशान खट्टर को भी डेट किया था। 

इसे भी पढ़ेंः जान्हवी कपूर की इन आउटफिट्स को आप भी कर सकती हैं अपने बजट में स्टाइल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।