जब एक फैन ने की थी प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को गले लगाने की कोशिश, बॉडीगार्ड के रोकने पर हो गई थी बहस

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है और दोनों जब भी साथ स्पॉट होते हैं, सारे कैमरे मानो इन पर ठहर जाते हैं। पिछले साल कपल के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया था और दोनों ने पेरेंट्स बनने की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बॉडीगार्ड ने कियारा की प्रेग्नेंसी से जुड़े एक किस्से के बारे में बताया, जब 7 महीने की प्रेग्नेंट कियारा को एक फैन ने गले लगाने की कोशिश की थी और इसके बाद काफी बवाल भी हुआ था।
जब अनजान शख्स ने की थी प्रेग्नेंट कियारा को गले लगाने की कोशिश
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बॉडीगार्ड जीशान ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से हुई बातचीत में बताया कि जब कियारा 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं, तब वो एक इवेंट में गई थीं और यहां एक शख्स ने उन्हें गले लगाने की कोशिश की थी। वो इंसान रिलायंस की कॉर्पोरेट टीम से जुड़ा हुआ था और उसकी इस हरकत ने सभी को हैरान कर दिया था। जब जीशान ने बीच में आकर उसे रोका, तो वो बहस करने लगा। जीशान ने बताया, "कई लोगों सेलेब्स को देखकर सही में आपा खो देते हैं और समझ नहीं पाते हैं कि वो क्या कर रहे हैं...वो वेल ड्रेस्ड प्रोफेशनल था, हमें लगा नहीं था वो ऐसा कुछ करेगा।"
आकाश अंबानी के मैनेजर को करना पड़ा था फोन
View this post on Instagram
जीशान ने ये भी बताया कि जब बहस बढ़ने लगी, तो आकाश अबानी के मैनेजर को फोन करना पड़ा था और फिर उन्होंने आकर बात संभाली थी। जीशन ने बताया कि सिद्धार्थ ने उन्हें शूटिंग के वक्त कियारा के साथ रहने के लिए कहा था। हालांकि, कियारा के पास सिक्योरिटी थी, लेकिन सिद्धार्थ काफी डरे हुए थे और प्रेग्नेंसी में उनका खास ख्याल रखना चाहते थे।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' के बाद सारा अर्जुन की झोली में गिरा बड़ा ऑफर, ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
2025 में पेरेंट्स बने सिद्धार्थ और कियारा
View this post on Instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 15 जुलाई 2025 को एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है। सिद्धार्थ ने कुछ वक्त पहले एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो पूकी डैड के अवतार में नजर आ रहे थे।
यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं कियारा आडवाणी, 'टॉक्सिक' के बाद हाथ लगी एक और बड़ी फिल्म
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/Kiara Advani
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।