हिना खान को बॉलीवुड में नहीं मिली पहचान, अब पंजाबी इंडस्ट्री में आजमा रही हैं लक

इंडस्ट्री में करियर बनाना इतना आसान नहीं होता है। कई सेलेब्स अपना करियर पहले टीवी में बनाने के बाद बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाते हैं। ऐसे में कुछ सेलेब्स को सफलता भी मिलती है, तो वहीं कुछ सेलेब्स को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिलता है। ऐसी ही जर्नी रही है टीवी की बहू हिना खान की।
हिना खान ने किस बॉलीवुड फिल्म में किया काम
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत पारिवारिक शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से किया था। इस शो में उन्होंने संस्कारी बहू बनकर रातों-रात पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी। टीवी से पॉपुलैरिटी पाने के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म हैक्ड से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई।
पंजाबी इंडस्ट्री में आजमा चुकी हैं करियर

इसके बाद उन्हें टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 11' में भी देखा गया। इस दौरान उनकी रियल पर्सनैलिटी लोगों ने देखी। इस शो में उनका गेम काफी दमदार था। लोगों ने हिना खान के गेम की काफी तारीफ भी की थी। गिप्पी ग्रेवाल और हिना खान की 'शिंदा शिंदा नो पापा' एक पंजाबी फिल्म थी। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ने पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
इसे भी पढ़े- टीवी एक्ट्रेस नहीं एयर होस्टेस बनना चाहती थीं हिना खान, जानें उनकी लाइफ से जुड़ी ये दिलचस्प बातें
हिना खान की फिल्म का कलेक्शन
'शिंदा शिंदा नो पापा' का बजट केवल 12 करोड़ का था। इस फिल्म ने 10 दिनों में ही 18 करोड़ की कमाई करके सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म की सफलता के बाद अब अभिनेत्री पंजाबी इंडस्ट्री में नजर आने वाली हैं।
इसे भी पढ़े- जब सुभाष घई और सिमी ग्रेवाल के बीच छिड़ गई थी तीखी बहस, गुस्से में सेट छोड़कर चली गईं थीं एक्ट्रेस
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।