Bollwood Rewind: इस वजह से वहीदा रहमान के फैन हो गए थे गुरुदत्त, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

गुरुदत्त ने वहीदा रहमान को फिल्म सीआईडी में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन इसके जवाब में वहीदा ने दो शर्ते रख दीं। इन दोनों की लव स्टोरी के किस्से भी बॉलीवुड के गलियारों में काफी सुर्खियों में रहे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-06, 17:59 IST
guru dutt and waheeda rehman love story

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने लंबे समय तक न केवल फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया, बल्कि आज भी जब कभी शानदार अभिनय का जिक्र आता है, तो इन एक्ट्रेसेस का नाम जरूर लिया जाता है। इन्हीं में एक एक्ट्रेस वहीदा रहमान भी रही हैं। वहीदा रहमान ने कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और कई बेहतरीन फिल्में दीं। वहीदा रहमान और  गुरुदत्त ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया और दोनों की नजदीकियों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस वजह से  गुरुदत्त, वहीदा रहमान के फैन हो  गए थे और दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी? चलिए 'बॉलीवुड रिवाइंड' में आज आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

वहीदा रहमान ने इस बात से प्रभावित हुए थे गुरुदत्त

guru dutt waheeda rehman facts

यह उस समय की बात है, जब गुरुदत्त का सितारा बुलंदी पर था। उनके साथ काम करने का मौका कोई भी नहीं छोडना चाहता था। इस समय पर गुरुदत्त ने वहीदा को फिल्म सीआईडी में काम करने का ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए वहीदा के सामने एक शर्त रखी पर वहीदा ने उनकी शर्त मानने से इंकार कर दिया और जवाब में उनके सामने दो शर्ते रखीं। गुरुदत्त चाहते कि दिलीप कुमार और मधुबाला की तरह वहीदा रहमान भी अपना स्क्रीन नाम बदल दें लेकिन वहीदा ने इससे साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने गुरुदत्त के सामने दो शर्ते रखीं। पहली तो यह कि वह फिल्मों में रिविलिंग कपडे नहीं पहनेंगी और दूसरा यह कि उनकी मां सेट पर उनके साथ आएंगी। पहली बार मिलने पर ही 17 साल की वहीदा ने जिस बेबाकी के साथ गुरुदत्त के सामने अपनी बात रखी, इसने गुरुदत्त को इंप्रेस कर दिया। 

यह भी पढें- गुजरे जमाने की इस एक्ट्रेस के दीवाने थे शाहरुख खान, यूं किया था प्यार का इजहार

गुरुदत्त और वहीदा रहमान की लव स्टोरी

waheeda rehman

दोनों ने सीआईडी फिल्म से साथ काम करना शुरू किया और इसके बाद प्यासा, कागज के फूल, साहिब बीवी और गुलाम समेत कई फिल्मों में काम किया। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढती गईं। दोनों ने बीच प्यार परवान चढा लेकिन गुरुदत्त पहले से ही शादीशुदा थे और इस वजह से दोनों ने एक-दूसरे से दूरियां बना ली थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो साहिब बीवी और गुलाम  फिल्म के आखिरी सीन को शूट करने के लिए गुरुदत्त ने वहीदा रहमान से रिक्वेस्ट की थी क्योंकि वहीदा रहमान और गुरुदत्त उस वक्त तक अलग हो चुके थे।

यह भी पढें- Bollywood Rewind:क्यों रीगल सिनेमा से उल्टे पैर भागे थे राजेश खन्ना?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Social Media

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।