Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

सुनीता के 'शुगर डैडी' वाले तंज पर भड़के गोविंदा, खोल दिए रिश्ते के बड़े राज

गोविंदा और सुनीता आहूजा फिर से एक-दूसरे पर शब्दों के बाण छोड़ते नजर आए हैं। हाल ही में सुनीता ने गोविंदा और उनका रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर काफी कुछ कहा था और अब गोविंदा ने भी सुनीता की बातों का तीखे शब्दों में जवाब दिया है।  
Updated:- 2026-08-17, 16:09 IST
govinda slams sunita ahuja

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में है। सुनीता कई इंटरव्यूज और रियलिटी शो में गोविंदा पर बेवफाई के आरोप लगा चुकी हैं, वहीं गोविंदा भी कई बार उनके बयानों पर पलटवार करते नजर आए। हाल ही में एक बार फिर सुनीता ने गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल के बारे में काफी कुछ कहा था। गोविंदा जब एयरपोर्ट पर कोमल के साथ स्पॉट हुए तो दोनों के रिश्ते को लेकर कई चर्चाएं होने लगीं और सुनीता ने अपने बयान ने इन बातों को और हवा दी। इसके बाद गोविंदा ने इस पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने न केवल सुनीता को हद में रहने की सलाह दी, बल्कि यह भी कहा कि सुनीता जिस तरह से गालियां देती हैं, उससे मां-बहनों का नाम धूमिल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

गोविंदा ने सुनीता पर किया पलटवार

गोविंदा ने कड़े शब्दों में सुनीता के बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आज जब वो अपने करियर में दोबारा खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुनीता इस तरह की टिप्पणियां करके उनकी इमेज खराब करने और उन्हें लोगों की नजरों में गिराने की कोशिश कर रही हैं। गोविंदा ने यह भी कहा कि उनके और कोमल के बारे में जो बातें फैलाई जा रही हैं, वो बेबुनिया हैं और लगभग सभी बॉलीवुड एक्टर अपने से छोटे उम्र की लड़कियों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने सुनीता को मर्यादा में रहने की सलाह दी। गोविंदा ने यह भी कहा कि जब सुनीता रियलिटी शोज का हिस्सा बनी थीं, तो उन्होंने टीना आहूजा (गोविंदा और सुनीता की बेटी) के जरिए उन्हें उन शोज में बतौर गेस्ट आने के लिए राजी किया था, लेकिन आज जब वो अपने करियर में कुछ नया कर रहे हैं, तो उनका साथ देने के बजाय सुनीता, उनके कैरेक्टर को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।

govinda and sunita fight

गाली-गलौच को लेकर कही यह बात

गोविंदा ने सुनीता द्वारा अपशब्दों के इस्तेमाल को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि सुनीता बहुत ज्यादा गालियां देने लगी हैं और युवा उन्हें इस तरह देखेंगे, तो उनसे प्रेरित होंगे। गोविंदा ने कहा कि सुनीता ने मां-बहनों का नाम बहुत धूमिल कर दिया है।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर किया था यह कमेंट

सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच जुबानी जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। 'लॉक अप 2' रियलिटी शो में भी सुनीता ने कहा था कि शुरुआत से ही गोविंदा के कई अफेयर्स रहे हैं। अब एक पैपराजी के साथ बातचीत में सुनीता ने फिर गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर निशाना साधा था और कहा था कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट करते हुए कहा था कि तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए। सुनीता ने अपना उदाहरण देते हुए यह भी कहा था कि वो कितने स्टाइल में रहती हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने यह कहकर बात खत्म कर दी थी कि वो कुछ बोलेंगी, तो कहा जाएगा कि वो गोविंदा के नाम पर फुटेज ले रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'गोली लेकर आया हूं', 'लॉक अप 2' में पहुंचते ही गोविंदा ने सुनीता पर कसा तंज; क्या दूर होगी अनबन?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

कोमल को लॉन्च कर रहे हैं गोविंदा

गोविंदा लगभग 7 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं और कोमल उनके साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। गोविंदा ने जुलाई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोमल को मीडिया से मिलवाया था। 7 अगस्त को जब ये दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, उसके बाद से दोबारा इनके अफेयर की खबरें तूल पकड़ रही हैं। बता दें कि सुनीता पहले भी कई इंटरव्यूज में ऐसा घुमा-फिराकर ऐसा कह चुकी हैं कि उन्हें कोमल नाम से ही नफरत है।

यह भी पढ़ें- 'शुरू से होता आया है', क्या गोविंदा ने शादी में दिया धोखा? 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा ने खोल दी पोल


अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।