यह तो हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड संगीत के बिना अधूरा है। किसी भी फिल्म में जितना ध्यान उसकी कहानी पर दिया जाता है, उतना ही फिल्म के गानों पर भी फोकस किया जाता है। कभी-कभी तो यह देखा जाता है कि कोई फिल्म फ्लॉप हो जाती है, लेकिन फिर भी लोग उसके गानों को बेहद पसंद करते हैं। हालांकि, फिल्म में गानों के अलावा भी म्यूजिक वीडियोज आदि बनाए जाते हैं, जो दर्शकों के बीच एक अलग ही लोकप्रियता प्राप्त करते हैं।
म्यूजिक वीडियोज बनाने के लिए कभी-कभी न्यूकमर्स तो कभी किसी सेलिब्रिटी को कास्ट किया जाता है। हालांकि, बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि कई बेहतरीन सेलेब्स ने अपने करियर की शुरूआत भी म्यूजिक वीडियोज से की थी। मसलन, उन्होंने फिल्मों में आने से पहले म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं-
बिपाशा बसु
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बिपाशा बसु का। साल 2001 में फिल्म अजनबी से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत करने वाली बिपाश बसु को अपनी पहली ही फिल्म में बेहद पसंद किया गया। हालांकि, फिल्मों में आने से पहले वह म्यूजिक वीडियोज मे काम कर चुकी थीं। बिपाशा बसु ने सोनू निगम के म्यूजिक वीडियो ‘तेरा मिलना पल दो पल का‘ से फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर की शुरुआत की थी। यह म्यूजिक वीडियो साल 2000 में रिलीज हुआ था।
इसे भी पढ़ें:इन फेमस कपल्स को हुआ था रियलिटी शो में प्यार, किसी ने कर ली शादी तो किसी का हो गया ब्रेकअप
दीपिका पादुकोण
बिपाशा की तरह ही दीपिका पादुकोण भी अपने करियर के शुरूआती दिनों में म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। दीपिका ने साल 2007 में शाहरूख खान के साथ फिल्म ओम् शांति ओम् से डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले वह हिमेश रेशमिया के साथ म्यूजिक वीडियो कर चुकी थी। साल 2006 में दीपिका ‘नाम है तेरा‘ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं, जिसमें हिमेश रेशमिया एक्टिंग की थी और गाने को अपनी आवाज भी दी थी। यह म्यूजिक वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था।
आयशा टाकिया
आयशा टाकिया पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन जब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी, तो सबसे पहले वह म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया फाल्गुनी पाठक की ’मेरी चुनर उड़ उड़ जाए...’ म्यूजिक वीडियो में काम किया था। फिल्मों में आने के बाद सलमान के साथ उनकी फिल्म वांटेड को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा यूं तो फिल्मों में एक्टिंग करते हुए कम ही नजर आती हैं और वह डांस सॉन्ग अधिक करती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत भी म्यूजिक वीडियो से ही की थी। मलाइका अरोड़ा फिल्मों से पहले ‘गुर नाल इश्क मीठा‘ म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। इस पंजाबी सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा के साथ जस अरोड़ा नजर आए थे।
इसे भी पढ़ें:पाकिस्तानी शोज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं ये इंडियन टीवी स्टार्स
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत जीना सिर्फ मेरे लिए में एक छोटी भूमिका के साथ की थी, जहां उन्हें रीमा लांबा के रूप में श्रेय दिया गया। बाद में, शेरावत ने 2003 में आई फिल्म ख्वाहिश में अपनी उपस्थिति से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 2004 में रिलीज हुई मर्डर मूवी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। हालांकि, मल्लिका ने फिल्मों में काम करने से पहले पंजाबी गायक सुरजीत बिंद्राखिया के म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया था।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों