दिव्या भारती से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक, आज भी अनसुलझी है इन बॉलीवुड सितारों की मौत की गुत्थी

दिव्या भारती ने 19 साल की उम्र में आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। उनकी मौत से जुड़े कई सवालों के जवाब आज तक नहीं मिले हैं। उनके अलावा भी बी टाउन के कई सेलेब्स हैं, जिनकी मौत आज भी एक राज है। 
Updated:- 2024-04-05, 14:58 IST
divya bharti death mystery

दिव्या भारती बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा थीं, जिन्होंने कम उम्र में और बहुत कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। 90 के दशक की सबसे खूबसूरत और होनहार एक्ट्रेसेस में उनका नाम आज भी शुमार है। 3 साल से कम वक्त में दिव्या ने 20 फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने 19 साल की उम्र में आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। दिव्या भारती की मौत से जुड़े कई सवाल हैं, जिनके जवाब आज भी नहीं मिल पाए हैं। वैसे सिर्फ दिव्या भारती ही नहीं, बॉलीवुड में और भी कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनकी मौत आज भी एक राज है। इनमें सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भी कई सितारों का नाम भी शामिल है। चलिए आपको बताते हैं कौन है बॉलीवुड के वो सितारे, जिनकी मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी है।

दिव्या भारती

divya bharti death anniversary

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझी है। दिव्या की मौत 5 अप्रैल, 1993 को हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या की मौत बालकनी से गिरने से हुई थी। वह पांचवी मंजिल से सीधा नीचे गिर गई थी। बालकनी में ग्रिल नहीं थी और वह नशे की हालत में थीं। हालांकि, किसी ने उनकी मौत को हादसा माना तो कई जगह इसे साजिश बताया गया। इस मामले में एक्ट्रेस के पति साजिद नाडियाडवाला पर भी आरोप लगे लेकिन उनकी मौत आज तक एक राज है।

सुशांत सिंह राजपूत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। उनकी मौत को सुसाइड बताया गया था लेकिन सुशांत के परिवार और फैंस समेत कई चीजों ने इसे हत्या बताया। सुशांत की मौत से जुड़ी कई थ्योरी सामने आईं। इस मामले की सीबीआई जांच भी जारी है। उनकी गर्लफ्रेंड रिया पर कई इल्जाम भी लगे। हालांकि, आज तक सुशांत की मौत की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। 

जिया खान

jiah khan death

अभिनेत्री जिया खान की मौत को भी उनके परिवार ने मर्डर बताया था। जिया के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। इस मामले में सूरज पंचोली का नाम जुड़ा था। जिया ने अपने सुसाइड नोट में उन पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि, कई साल मामला अदालत में चलने के बाद सूरज को बरी कर दिया गया था लेकिन जिया की मौत एक राज बनकर रह गई।

श्रीदेवी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor)

2018 में श्रीदेवी की मौत की खबर अचानक आई और इसने सभी को हिलाकर रख दिया। श्रीदेवी उस समय दुबई में परिवार के साथ एक फैमिली फंक्शन में गई थीं। उनकी मौत होटल रूम के बाथटब में डूबने से हुई थी। उनकी मौत के बाद बोनी कपूर पर भी कुल इल्जाम लगे और कई रिपोर्ट्स में उनकी मौत को साजिश बताया गया लेकिन यह राज भी नहीं सुलझ सका।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन स्टार्स ने सुसाइड की नौबत आने तक देखी डिप्रेशन की हद

प्रत्यूषा बनर्जी

pratyusha banerjee death

बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुई प्रत्यूषा बनर्जी की मौत भी एक राज बनकर रह गई। उन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया था। उनकी मौत के बाद उनके दोस्तों ने उनके ब्वॉयफ्रेंड पर कुछ आरोप भी लगाए थे। प्रत्यूषा ने सुसाइड किया था लेकिन इसकी सही वजह आज नहीं पता नहीं चल पाई है।

यह भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा से लेकर प्रत्‍युषा बैनर्जी तक, टीवी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं सुसाइड

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Social Media

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।