अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में डीप नेक ब्लाउज पहनने पर ट्रोल हुईं दिशा पाटनी, यूजर्स बोले- 'ये कैसी ड्रेसिंग है?'

दिशा पाटनी बीती रात अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं। यहां उन्होंने एक डीप-कट रेड ब्लाउज पहना था। इसे लेकर अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
Updated:- 2026-09-15, 14:42 IST
image

कल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के एंटीलिया में गणपति स्थापना और पूजा हुई। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार शाही अंदाज में नजर आया और कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। इस गणेश पूजा के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी पहुंची थीं। यहां उन्होंने रेड कलर का लहंगा और डीप नेक ब्लाउज पहना था। इन फोटोज और वीडियो के सामने आते ही वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग कह रहे हैं कि गणपति पूजा में इस तरह के कपड़े पहनकर आना बहुत गलत है। चलिए आपको बताते हैं कि दिशा के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग क्या कमेंट कर रहे हैं?

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं दिशा पाटनी

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में दिशा पाटनी ने भी शिरकत की थी और अब उनके लुक को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। इस तरह के धार्मिक उत्सव में डीप नेक ब्लाउज पहनने की वजह से लोगों ने एक्ट्रेस से संस्कारों तक पर सवाल उठा दिया और इसे परंपराओं का अपमान बताया। एक यूजर ने लिखा कि दिशा को सोच-समझकर कपड़े पहनने चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या इनको नहीं पता है कि कब क्या पहनना है? वहीं कुछ यूजर्स ने इस बात पर भी सवाल उठाए कि कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड में उनके आउटफिट को लेकर इतना बवाल हुआ था, तो फिर दिशा पाटनी की रिवीलिंग ड्रेस पर बात क्यों नहीं हो रही है? सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें फेस्टिवल्स का सम्मान करने की भी सलाह देने लगे। जहां कई लोग इसे फैशन फ्रीडम कह रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे त्योहारों की गरिमा का अपमान बता रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं दिशा पाटनी

दिशा पाटनी अपने आउटफिट्स को लेकर पहले भी कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इससे पहले भी उनके कई रिवीलिंग आउटफिट्स विवादों में रहे हैं और अब एक बार फिर दिशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवालों के घेरे में हैं।

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के तलाक के बाद क्यों साधा जा रहा है दिशा पाटनी पर निशाना? सोशल मीडिया पर लग रहे हैं बड़े इल्जाम

अंबानी के गणपति उत्सव में शामिल हुए ये सेलेब्स

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सलमान खान, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, रेखा और काजोल जैसे कई बड़े सितारों ने शिरकत की।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी की लव लाइफ और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें जानें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।