Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:37 PM IST

इन सेलेब्स को भी डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने शादी से पहले कई सेलेब्स को डेट किया है। आज हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-09-03, 12:00 IST
deepika padukone dating history

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी अभिनेत्री है। वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका पादुकोण को लेकर कहा जाता है कि वह शादी से पहले कई सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं। ऐसे में आज हम आपको दीपिका पादुकोण की लव लाइफ के बारे में खुलकर बताने वाले हैं। 

निहार पांड्या

दीपिका पादुकोण ने अपने मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों में निहार पांड्या को डेट किया था। दोनों का रिश्ता कुछ सालों तक चला और फिर उनका ब्रेकअप हो गया। दीपिका और निहार का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। ब्रेकअप के बाद दीपिका ने बॉलीवुड में कदम रखा और उन्हें बहुत जल्द सफलता मिली। 

रणबीर कपूर

deepika

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की लव लाइफ के बारे में तो आप जानते ही होगे। ऐ हसीनो फिल्म के बाद रणबीर ने दीपिका को डेट करना शुरू किया था। कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।ब्रेकअप की असली वजहें तो कभी सामने नहीं आईं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के व्यस्त शेड्यूल होने के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। 

इसे भी पढ़ें:  लग्जरी चीजों की शौकीन हैं Deepika Padukone, जानिए उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

रणवीर सिंह 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया था। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रॉपर्टी से लेकर बंगले तक, जानिए कितनी है दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।