Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

पत्नी अपरा मेहता के आरोपों पर दर्शन जरीवाला का पलटवार, बोले- 'विक्टिम कार्ड खेल रही हैं'

अपरा मेहता ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पति दर्शन जरीवाला ने उन्हें यह कहकर छोड़कर चले गए थे कि वह बदसूरत हैं और अब उन्हें उनसे प्यार नहीं रहा। इन दावों को अब दर्शन जरीवाला ने पूरी तरह गलत बताया है।
Updated:- 2026-09-02, 16:06 IST
darshan jariwala reacts to apara mehta allegations over ugly woman remark calls it victim card

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अपरा मेहता ने इस साल जुलाई में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पति दर्शन जरीवाला ने उन्हें 'सबसे बदसूरत औरत' कहा था। अपरा ने बताया था कि साल 2003 में अचानक से उनके पति दर्शन ने उनसे अलग होने की बात की और यह कहकर उन्हें छोड़कर चले गए कि 'अब उन्हें उनसे प्यार नहीं रहा...।' इन दावों पर अब दर्शन जरीवाला ने चुप्पी तोड़ी है और इन्हें सिरे से खारिज किया है। दर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अपरा 'विक्टिम कार्ड' खेल रही हैं। वह किसी भी महिला से ऐसा कह ही नहीं सकते कि वह बदसूरत हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दर्शन ने क्या कहा है?

अपरा मेहता के आरोपों को दर्शन जरीवाला ने बताया गलत

दर्शन जरीवाला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें अपरा के 'विक्टिम कार्ड' खेलने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सच यह है कि वो जिस तरह से चीजों के बारे में बात कर रही हैं, वैसा कुछ कभी हुआ ही नहीं था। दर्शन ने यह भी कहा कि वह किसी भी महिला से ऐसा कह ही नहीं सकते कि वह बदसूरत हैं। उन्होंने कहा कि शायद वक्त के साथ अपरा चीजें भूल गई हैं या जान-बूझकर ऐसा कर रही हैं पर उन्होंने जो कहा वो सब काफी बेतुका है।

मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं...

दर्शन ने कहा कि अगर अपरा विक्टिम कार्ड खेलना चाहती हैं, तो उनका स्वागत है, लेकिन वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और बहुत खुश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपरा को ऐसा कुछ कहना या करना था, तो उन्होंने पहले क्यों नहीं किया, 23 साल बाद उन बातों के बारे में बात करने का क्या मतलब है? दर्शन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अपरा अब यह सब क्यों कर रही हैं, लेकिन उन्हें अपना सच पता है, उनके सच के अलग-अलग वर्जन नहीं हैं और जो लोग उन्हें (दर्शन जरीवाला) को जानते हैं, उन्हें उनकी कहानी पता है।

Apara Mehta interview about marriage and separation after 23 years


यह भी पढ़ें- 'अब मुझे तुमसे प्यार नहीं रहा..', अपरा मेहता के पति ने यह कहकर तोड़ दी थी शादी

इस वजह से अलग हुए थे दर्शन और अपरा के रास्ते

दर्शन जरीवाला ने इस बातचीत के दौरान यह भी कहा कि साल 1982 में शादी के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच चीजें बदलने लगीं। करियर, फाइनेंस और पर्सनल लाइफ समेत कई चीजों ने दोनों के अलग होने में अहम भूमिका निभाई। दर्शन ने यह भी कहा कि उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी, और कानूनी तरीके से तलाक लेने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी वक्त में अपरा ने अपना मन बदल दिया। दर्शन ने कहा कि जब उन्होंने तलाक की बात कही थी, तो अपरा ने हामी भरी थी, लेकिन जज के सामने उन्होंने मना कर दिया। बता दें कि अपरा और दर्शन 23 साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन कानूनी रूप से उनका तलाक नहीं हुआ है। अपरा ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर दर्शन वापस आना चाहें, तो आ सकते हैं।

darshan jariwala and apara mehta

यह भी पढ़ें- 'लोग मेरे बारे में बहुत भद्दी बातें...', जब करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद छलका था जेनिफर विंगेट का दर्द; बताया था अपने दिल का हाल


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।