Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:33 PM IST

'लोग मेरे बारे में बहुत भद्दी बातें...', जब करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद छलका था जेनिफर विंगेट का दर्द; बताया था अपने दिल का हाल

जेनिफर विंगेट इस वक्त अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आ रही हैं कि वो बिजनेसमैन विलियम इस्माइल की दुल्हन बनने जा रही हैं। इससे पहले जेनिफर ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के लगभग 8 सालों बाद जेनिफर ने शादी टूटने को लेकर अपने दिल का हाल बताया था।
Updated:- 2026-06-08, 15:51 IST
image

जेनिफर विंगेट भले ही लंबे समय से छोटे परदे से दूर हैं, लेकिन उनकी गिनती टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है और फैंस को उनका वापसी का इंतजार है। जेनिफर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि 41 साल की उम्र में उनकी जिंदगी में प्यार ने दोबारा दस्तक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर, सिंगापुर बेस्ट बिजनेसमैन इश्माएल विलियम से सगाई कर चुकी हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, इन खबरों पर अभी एक्ट्रेस की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि इससे पहले साल 2012 में जेनिफर ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। 'दिल मिल गए' के सेट पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था, कुछ वक्त डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के लगभग 8 सालों बाद जेनिफर ने शादी टूटने को लेकर अपने दिल का हाल बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

करण से तलाक के 8 साल बाद जेनिफर ने कही थी यह बात

when jennifer winget talked about her divorce with karan singh grover

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर का तलाक साल 2014 में हुआ था। शादी के लगभग दो साल बाद ही दोनों के रास्ते जुदा हो गए थे। टीवी शो 'दिल मिल गए' से बनी इस रियल लाइफ जोड़ी को फैंस ने खूब प्यार दिया था, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल रहा था। सालों बाद जेनिफर ने एक जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि करण से तलाक के बाद वो बहुत टूट गई थीं और काफी परेशान हो गई थीं। जेनिफर ने ये भी कहा था कि वो वक्त उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त में से एक था। जेनिफर ने कहा था, "हमारे अलग होने की खबरें पब्लिक हो गई थीं...मीडिया में आ गई थीं...मैं उस वक्त सोशल मीडिया पर नहीं थी, लेकिन लोग मेरे बारे में..उसके बारे में बहुत गंदी बातें लिख रहे थे...हमारी प्राइवेसी को बिल्कुल हिलाकर रख दिया गया था...मैं एकदम टूट गई थी और मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था...मैंने खुद को पूरी तरह से काम में लगा दिया था...काम ने ही मुझे वापस जिंदगी जीने का हौंसला देने में मदद की।"

 यह भी पढ़ें- 'बेटी पर भरोसा नहीं...', तेजस्वी प्रकाश की मां ने करण कुंद्रा को दी थी लिव-इन में रहने की सलाह, किसने कहा था 2 हफ्ते ही टिकेगा रिश्ता?

करण की दूसरी पत्नी थीं जेनिफर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1)

करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर के बीच इश्क 'दिल मिल गए' के सेट पर शुरू हुआ था। करण की पहली शादी श्रद्धा निगम से साल 2008 में हुई थी और साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद करण और जेनिफर के डेटिंग की खबरें आने लगीं। कुछ वक्त डेट करने के बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली थी।


यह भी पढ़ें- जेनिफर विंगेट संग शादी पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, क्या वाकई एक होने जा रहे हैं 'दिल मिल गए' के डॉ रिद्धिमा और सिद्धांत?

करण ने तलाक के बारे में कही थी यह बात


करण सिंह ग्रोवर ने उस वक्त तलाक के बाद ट्विटर पर लिखा था कि वो और जेनिफर साथ नहीं हैं और दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं और दोनों के अलग होने की वजह बहुत पर्सनल है। उन्होंने लिखा था कि उन दोनों के बीच क्या हुआ, ये वो दोनों ही समझ सकते हैं, ऐसै में अफवाहें न फैलाएं।


जेनिफर विंगेट फिलहाल अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।