Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:33 PM IST

'अब मुझे तुमसे प्यार नहीं रहा..', अपरा मेहता के पति ने यह कहकर तोड़ दी थी शादी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस अपरा मेहता ने एक हालिया इंटरव्यू में एक्टर दर्शन जरीवाला संग अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। वो दोनों 23 साल पहले क्यों अलग हो गए थे और दोनों का तलाक क्यों नहीं हुआ, एक्ट्रेस ने इस बारे में काफी कुछ कहा है।  
Updated:- 2026-07-25, 15:43 IST
Apara Mehta Darshan Jariwala separation

अपरा मेहता की गिनती टीवी की दिग्गज एक्ट्रेसेस में होती है। उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'सजन रे झूठ मत बोलो' और 'जमाई राजा' समेत कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर दर्शन जरीवाला संग अपनी शादी के बारे में बात की। इस इंटरव्यू में उन्होंने सालों पुराने राज खोले और बताया कि क्यों वो और दर्शन 23 साल से ज्यादा वक्त से अलग रह रहे हैं? अपरा ने बताया कि उनका तलाक नहीं हुआ है, लेकिन साल 2003 में अचानक से दर्शन ने उनसे अलग होने की बात की और वो हैरान रह गईं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

तुम बदसूरत हो मुझे तुमसे प्यार नहीं...

अपरा मेहता ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि साल 2003 में जब वो अमेरिका में थीं, तो दर्शन ने उन्हें अचानक फोन करके कहा कि उन्हें कुछ बात करनी है।

Darshan Jariwala and Apara Mehta marriage life controversy

इसके बाद जब वो वापस लौटकर आईं, तो उन्होंने कहा, "तुम मेरी जिंदगी में मिली सबसे बदसूरत औरत हो...मुझे तुमसे अब प्यार नहीं है और हमें अलग हो जाना चाहिए।" अपरा ने बताया कि इसके बाद वो शूट के लिए चली गईं और कुछ घंटों तक यही सोचती रहीं कि आखिर दर्शन ने क्या कहा, क्यों कहा और जो कहा उसका क्या वही मतलब था, जो वो समझ रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'हम लोग अभी भी एक...', माही विज ने एक्स हसबैंड जय भानुशाली को लेकर कही यह बात, 14 साल बाद टूटा था कपल का रिश्ता

अचानक घर छोड़कर चले गए थे दर्शन जरीवाला

Apara Mehta interview about marriage and separation after 23 years
अपरा मेहता ने यह भी कहा कि उसने ऐसा कहने के कुछ वक्त बाद दर्शन जरीवाला अचानक घर छोड़कर चले गए थे और फिर कभी वापस नहीं लौटे। उन्होंने यह भी कहा कि वो जानती हैं कि दर्शन कभी लौटकर नहीं आएंगे, लेकिन अगर वो आना चाहें, तो दरवाजे खुले हैं, वो लौटकर आ सकते हैं।

बिना तलाक के अलग रह रहे हैं अपरा और दर्शन

अपरा मेहता और दर्शन जरीवाला बिना तलाक के साल 2023 से अलग रह रहे हैं। दोनों की शादी साल 1980 में हुई थी और इनकी एक बेटी भी है। अपरा और दर्शन दोनों ही टीवी और फिल्मों में नाम कमा चुके हैं। अपरा मेहता 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में सविता विरानी का किरदार निभाकर घर-घर में फेस हुई थीं। वो 'जमाई राजा', 'अनुपमा', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'एक महल हो सपनों का' जैसे सीरियल्स और कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बात अगर दर्शन जरीवाला की करें, तो वो 'बा बहू और बेबी', 'मुंह बोली शादी' और 'सास बिना ससुराल' जैसे सीरियल्स का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वो 'अजब प्रेम की गजब कहानी' फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार निभा चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'लोग मेरे बारे में बहुत भद्दी बातें...', जब करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद छलका था जेनिफर विंगेट का दर्द; बताया था अपने दिल का हाल

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। सेलेब्स की लाइफ, टीवी जगत और बॉलीवुड से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।