herzindagi
stars who love reading books

नॉवेल पढ़ना पसंद करते हैं बॉलीवुड के ये सितारे

बॉलीवुड के कुछ सितारें पढ़ना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम बताएंगे इस लिस्ट में किनका नाम शामिल है।  
Editorial
Updated:- 2024-03-11, 12:09 IST

बॉलीवुड के अभिनेता अपने अंतरंगी शौक के लिए जाने जाते हैं। कोई अपने महंगे शौक के लिए मशहूर है तो कोई अपनी लविस लाइफस्टाइल से लोगों को हैरान कर देते हैं। वहीं कुछ सेलेब्स इंडस्ट्री में ऐसे भी हैं जिन्हें पढ़ने लिखने का काफी ज्यादा शौक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन- कौन से सेलेब्स हैं जिन्हें नॉवेल पढ़ना पसंद है। 

Amitabh Bachchan (अमिताभ बच्चन)

बिग बी यानी की अमिताभ बच्‍चन भी पढ़ने- लिखने का काफी शौक रखते हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह बिजी शेड्यूल से खुद के लिए समय निकालकर वे रोज सुबह एक पन्ना किताब जरूर पढ़ते हैं। 

Alia Bhatt (आलिया भट्ट)

alia bhatt books

बॉलीवुड की जानी- मानी अदाकारा आलिया भट्ट को भी पढ़ने का शौक है। उन्होने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह हैरी पॉटर सीरीज पढ़ना काफी ज्यादा पसंद करती है। ऐसे में उन्हें जब भी समय मिलता है वह थोड़ा पढ़ाई के लिए वक्त निकालती हैं। 

Deepika Padukone (दीपिका पादुकोण)

deepika padukone

यू तो दीपिका पादुकोण अपने बिजी शेड्यूल के कारण काफी ज्यादा बिजी रहती है। हालांकि उन्हें भी नॉवेल पढ़ना पसंद है। ऐसे में जब भी वह यात्रा करती है और उन्हें खुद के लिए थोड़ा समय मिलता है उस दौरान वह पढ़ाई करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - वोटिंग के अधार पर ये है बिग बॉस 14 का विनर, आखिरी दिन पलट सकता है सीन

Twinkle Khanna (ट्विंकल खन्ना)

ट्विंकल खन्ना को वेकेशन के दौरान भी हाथों में किताब पकड़े देखा गया है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि उन्हें पढ़ना कितना पसंद होगा। वह भी प्रतिदिन खुद के लिए समय निकालकर नॉवेल पढ़ना नहीं भूलती हैं। उन्हें नॉवेल पढ़ना काफी ज्यादा पसंद है।

इसे जरूर पढ़ें - आलिया भट्ट की 5 धमाकेदार फिल्में, एक बार जरूर देखें

यह विडियो भी देखें

Saif Ali Khan (सैफ़ अली ख़ान)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ़ अली ख़ान को किताबों के साथ समय बिताना काफी ज्यादा पसंद है। वह अकेले समय में किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। करीना कपूर की स्टोरी में कई बार देखा गया है कि सैफ किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह साफ पता चलता है कि सैफ अली खान को किताबों का कितना शौक है। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

Image Credit- Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।