आलिया भट्ट ने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था। 19 साल की उम्र में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अभिनेत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं काफी कम लोग जानते हैं कि आलिया भट्ट महज 6 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। जी हां, अभिनेत्री को पहली बार प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार की फिल्म संघर्ष में आलिया भट्ट ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनकी 5 धमाकेदार फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी तो आपने देखा ही होगा। संजय लीला भंसाली के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 108.3 करोड़ रुपये निर्देशन में बनी इस फिल्म ने की कमाई की थी। आलिया की यह फिल्म उनकी धमाकेदार एक्टिंग के कारण लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
गली बॉय साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। आलिया भट्ट की इस फिल्म में उनकी डायलोग को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। गली बॉय 200 करोड़ रुपए कमा चुकी है। ऐसे में यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
इसे जरूर पढ़ें - आलिया भट्ट ने खरीदा 37 करोड़ का घर, जानें अभिनेत्री का नेट वर्थ
आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी अगर आपने नहीं देखा है तो आपको यह फिल्म जरूर देखना चाहिए। 35 करोड़ के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। आलिया की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
इसे जरूर पढ़ें - Alia Bhatt Motherhood Style: एक्टर, मां और बिजनेसवुमन, एक साथ कई रोल निभाती आलिया भट्ट
यह विडियो भी देखें
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। आलिया भट्ट और वरुण की लव स्टोरी बेस्ड मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। इस फिल्म ने 200.45 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। आलिया की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की लव, रोमांस से भरपूर यह धमाकेदार फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कपल की जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म ने 175 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। ऐसे में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।