Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

'मैं सुपर कॉन्फिडेंट हूं' बिपाशा बसु ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब, सपोर्ट में आए फैंस

Bipasha Basu Shuts Down Body Shaming: बिपाशा बसु अक्सर खुलकर अपनी बातें कहती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बढ़ते वजन पर चल रहे मीम्स पर वीडियो पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस के सपोर्ट में फॉर्मर मिस इंडिया और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर श्वेता विजय नायर ने एक वीडियो भी शेयर किया है। 
Updated:- 2025-06-14, 15:32 IST
Bipasha Basu Shuts Down Body Shaming

Bipasha Basu Gave Befitting Reply to Trollers: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ट्रांसफोर्मेशन देखकर सभी हैरान है। एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने अब ट्रोलर पर पलटवार किया है। 

बिपाशा ने खुद पर मीम्स बनाने वाले और उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा है कि उन्हें ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता। फॉर्मर मिस इंडिया और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर श्वेता विजय नायर ने भी एक्ट्रेस को उनके मोटापे के लिए ट्रोल करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई है। वहीं, उनके इस वीडियो पर बिपाशा बसु ने कमेंट करते हुए, ट्रोलर को खूब खरी-खोंटी सुनाई। जानिए क्या है पूरा मामला...

यह भी देखें- 'अरे कितनी मोटी हो गई हो...सूमो पहलवान बनना है?' क्या आपसे मिलकर भी ऐसा कहते हैं लोग?

बिपाशा ने बताया खुद को सुपर कॉन्फिडेंट 

Bipasha called herself super confident

श्वेता विजय नायर ने बिपाशा बसु के बढ़े वजन पर ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए, बिपाशा का सपोर्ट किया। उनके इस वीडियो पर बिपाशा ने कमेंट करते हुए लिखा, "आपके इन साफ शब्दों के लिए खूब धन्यवाद। मैं आशा करती हूं कि इंसान हमेशा ऐसे उथले और नीच नहीं बने रहेंगे। एक दिन ये लोग महिलाओं को उनकी भूमिका के लिए हौंसला देंगे और उनकी तारीफ करेंगे। मैं एक सुपर कॉन्फिडेंट महिला हूं। मेरे पास एक बहुत ही प्यार करने वाला पति और परिवार है।"

मीम्स और ट्रोल्स ने कभी नहीं दिखाई असल परिभाषा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta (@shwetavijaynair)

बिपाशा बसु ने आगे लिखा, "मीम्स और ट्रोल्स ने कभी मेरी असल परिभाषा को नहीं दिखाया। उन्होंने मुझे कभी वो नहीं बनाया, जो मैं हूं। ये महिलाओं के लिए समाज की परेशान करने वाली गहरी परछाई है। मेरी जगह कोई और महिला होती है, तो शायद वो इन चीजों से दुखी होती। कम से कम महिलाएं ही दूसरी महिलाओं को समझ सकती हैं। इस तरह महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं। हम वो महिलाएं हैं, जिन्हें कोई भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।"

करण सिंह ग्रोवर ने कहा श्वेता नायप को शुक्रिया

श्वेता नायप के इस सपोर्टिव वीडियो पर और भी फेमस लोगों ने श्वेता की तारीफ की। वहीं, बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने भी उनका शुक्रिया अदा किया। भूमि पेडनेकर ने भी उनकी बातों से सहमति जताई। 

यह भी देखें- बॉडी शेमिंग से तन ही नहीं मन भी होता है घायल, जानें कैसे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/video credit: shwetavijaynair

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।