Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Bigg Boss OTT 2: कौन हैं बेबिका धुर्वे? जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट हर हफ्ते किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। हाल ही में उनकी मनीषा के साथ लड़ाई भी हुई, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। 
Updated:- 2023-07-27, 09:20 IST
Whose daughter is Bebika Dhurve

Bebika Dhurve Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 इन दिनों खूब सुर्खियां लूट रहा है। फिर चाहे कंटेस्टेंट की दोस्ती हो या लड़ाई, हर कोई शो को पसंद कर रहा है। बिग बॉस के घर में नजर आ रहे कुछे कंटेस्टेंट के बारे में दर्शकों को जानकारी नहीं है। इन कंटेस्टेंट की लिस्ट में बेबिका धुर्वे का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं कौन हैं बेबिका धुर्वे (Who is Bebika Dhruve)। 

कौन हैं बेबिका धुर्वे? (Who is Bebika Dhruve) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bebika Dhurve (@bebika.dhurve)

बेबिका धुर्वे मूल रूप से मुंबई से हैं। वो एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ डेंटिस्ट भी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से ली और बेंगलुरु के राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालय से डेंटल सर्जरी में स्नातक की डिग्री हासिल की। बेबिका ने भाग्यलक्ष्मी में देविका ओबेरॉय का किरदार निभाया था। उनकी 5 बहने और दो भाई हैं। मौजूदा समय में बेबिका बिग बॉस ओटीटी 2 में धूम मचाती नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss OTT 2: कौन हैं आशिका भाटिया, जो बनी पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

बेबिका धुर्वे के पिता (Bebika Dhurve Father) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bebika Dhurve (@bebika.dhurve)

बेबिका के साथ-साथ उनके पिता भी चर्चा में हैं, जो एक एस्ट्रोलॉजर हैं। बेबिका के पिता ज्योतिषी श्रीराम धुर्वे प्रसिद्ध नेटफ्लिक्स शो इंडियन मैचमेकिंग में भी नजर आ चुके हैं।

बेबिका धुर्वे की नेटवर्थ (Bebika Dhurve Net Worth)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bebika Dhurve (@bebika.dhurve)

बेबिका धुर्वे ने सबसे पहले जॉब डेंटिटस्ट की नौकरी की। इसके अलावा वो एस्ट्रोलॉजी और एक्टिंग की दुनिया से लेकर ब्यूटी कॉन्टेस्ट की दुनिया में भी भूमिका निभा चुकी हैं। बता दें कि बेबिका मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में टॉप 15 में जगह बना चुकी हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बेबिका की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपये है। 

बेबिका धुर्वे हैं फूडी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bebika Dhurve (@bebika.dhurve)

बेबिका धुर्वे के वजन बढ़ने का कारण उनका फूडी होना। उन्होंने खुद एक दफा इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि एक समय पर उनका वजन बहुत कम था, लेकिन फूडी होने की वजह से समय के साथ उनका वजन बढ़ा। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bebika Dhurve (@bebika.dhurve)

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss OTT 2: कौन हैं मनीषा रानी जिनके एंटरटेनमेंट को बहुत पसंद कर रहे हैं फैंस

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Instagram   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।