दु्ल्हन बनने वाली हैं तान्या मित्तल? ब्राइडल लहंगे में वायरल हुईं फोटोज, यूजर्स बोल- दूल्हे का नाम तो बताओ

'बिग बॉस 19' फेम तान्या मित्तल इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। तान्या मित्तल इस बार अपनी अमीरी के किसी नए दावे को लेकर नहीं, बल्कि अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। तान्या पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर कई ऐसी फोटोज शेयर कर रही हैं, जिन्हें देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि कुछ महीनों पहले रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि तान्या फरवरी में शादी करने वाली हैं और अब उनकी पोस्ट्स से ये खबर लग रही है। कुछ यूजर्स इन पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में तान्या से उनके होने वाले दूल्हे को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी बात?
लहंगे में तान्या मित्तल की वीडियो हुई वायरल
View this post on Instagram
तान्या मित्तल ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वो दुल्हन वाले लहंगे में नजर आ रही थीं। ये वीडियो किसी लहंगा शोरूम का था, जहां तान्या लहंगा ट्राई करके देख रही हैं। इस वीडियो में वो चेंजिंग रूम से लहंगे में बाहर आती हैं और शोरूम का स्टॉफ उन पर फूल बरसाता है और उनके लिए तालियां बजाता है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "और तैयारियां शुरू..." इस पोस्ट से ही तान्या की शादी की अटकलों को हवा मिली। इसके बाद वो एक और लहंगा ट्राई करती नजर आती हैं और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ये लहंगा उन्हें पसंद आएगा?" इसके बाद उन्होंने दुबई से भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें यूं तो वो ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं, लेकिन उनके कमरे में कई हैवी लहंगे मौजूद हैं, जिनके बारे में वो वीडियो में जिक्र करती हैं।
क्या तान्या मित्तल करने जा रही हैं शादी?
View this post on Instagram
तान्या मित्तल की इन फोटोज और वीडियोज के सामने आने के बाद फैंस सवाल करने लगे कि क्या तान्या शादी कर रही हैं? एक यूजर ने लिखा, फाइनली वो दिन आ गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत दुल्हन बनेंगी। एक और यूजर ने लिखा, वो लकी इंसान कौन है? इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया, ये शादी नहीं पक्का कोई शादी का शूट होगा। तान्या मित्तल ने अभी इन खबरों पर कोई रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन उनकी ये वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। अब देखना होगा कि क्या तान्या वाकई में शादी कर रही हैं या ये कोई शूट है?
यह भी पढ़ें- तान्या मित्तल की फैक्ट्री में बनते हैं 'कंडोम', बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट ने दिखाया वीडियो; सलमान खान पर भी कसा तंज
तान्या मित्तल, बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Tanya Mittal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।