'मेरी जिंदगी मेरे फिल्मी किरदारों पर निर्भर करती है', कुछ ऐसी है Bhumi Pednekar की डेली रूटीन लाइफ

भूमि पेडनेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'दम लगा के हईशा' से की थी। इस फिल्म के लिए भूमि को 30 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। तब से लेकर अब तक भूमि फिल्मों में कई तरह के किरदार बदल चुकी हैं और हर बार दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर एक नई भूमि देखने को मिलती है। भूमि कैसे अपने किरदार के हिसाब से खुद को इतनी खूबसूरती से बदल लेती हैं?
यह सवाल हरजिंदगी ने उनसे तब पूछा जब दिल्ली में हुए फ्लिपकार्ट गैम अप इवेंट में उनसे मुलकात हुई। भूमि कहती हैं, "मैं अपनी पहली ही फिल्म से, अपने किरदार के अनुरूप खुद को ढालने के लिए अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल लेती हूं।"

खुद को फिट रखने के लिए क्या करती हैं 'भूमि पेडनेकर'?
90 किलो से खुद को वापस से नॉर्मल वजन पर लाना भूमि के लिए आसान नहीं था। वह कहती हैं, "मैं यह नहीं कह सकती हूं कि वजन बढ़ाना और घटाना आसान है। हां, मैं हमेशा इस बात का ध्यान रखती हूं किए एक फिल्म खत्म हुई तो अगली फिल्म के किरदार के अनुरूप खुद को ढालने के लिए मुझै अपनी जीवनशैली बदलनी होगी। इसलिए मैं योगा, एक्सरसाइज के साथ-साथ मेडिटेशन जरूर करती हूं। अपने खान-पान पर भी पूरी तरह से ध्यान देती हूं। हालांकि, खुद पर कंट्रोल रखना आसान नहीं होता है।"
यह भी पढ़ें- Bhumi Pednekar ने खोला दमकती त्वचा का राज, इस देसी नुस्खे से आप भी पाएं नेचुरल ग्लो
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर की गो टू ब्यूटी टिप
भूमि पेडनेकर का मानना है कि सिर्फ मेकअप के सहारे खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार नहीं रखा जा सकता। एक अभिनेता के लिए बाहरी देखभाल के साथ-साथ शरीर को अंदर से स्वस्थ रखना भी उतना ही जरूरी है। भूमि अपनी त्वचा और सेहत का ख्याल रखने के लिए सबसे ज्यादा हाइड्रेशन पर ध्यान देती हैं। उनका कहना है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना उनकी ब्यूटी और वेलनेस रूटीन का सबसे अहम हिस्सा है। उनके अनुसार, जब शरीर और त्वचा अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहते हैं, तो चेहरे पर प्राकृतिक निखार बना रहता है और बिना मेकअप के भी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखाई देती है। यही वजह है कि भूमि अपनी व्यस्त दिनचर्या में भी पानी पीने की आदत को कभी नजरअंदाज नहीं करतीं।
तो अगर आप फिट दिखना चाहती हैं और स्किन केयर का सबसे आसान उपाय तलाश कर रही हैं, तो भूमि का लाइफस्टाइल रूटीन आपको आकर्षित कर सकता है। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी हरें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।