herzindagi
image

अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप! Singham Again के एक इवेंट के दौरान खुद को बताया सिंगल

अर्जुन कपूर इन दिनों सिंघम अगेन फिल्म में अपने नेगेटिव रोल को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसी बीच, कल एक इवेंट के दौरान उन्होंने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है। उन्होंने खुद को सिंगल बताया है।
Editorial
Updated:- 2024-10-29, 11:08 IST

बॉलीवुड में सेलेब्स के बीच पैचअप और ब्रेकअप की खबरें आना आम बात है। आए दिन किसी न किसी सेलिब्रिटी की डेटिंग रूमर्स आती रहती हैं। वहीं, कई बार सेलेब्स के टूटते रिश्ते की खबरें फैंस को हैरान कर देती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ी हैं, जिन्हें फैंस बहुत प्यार देते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन्हीं में से एक हैं। दोनों पिछले काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से इनके ब्रेकअप की अफवाहें तूल पकड़ रही थीं। लेकिन, इन दोनों ने अपने अलग होने को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया था। कुछ वक्त पहले समय मलाइका के पापा की डेथ हुई, तो अर्जुन मुश्किल वक्त में उनका सहारा बनते नजर आए। इसके बाद फैंस को लगा कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। लेकिन, कल मुंबई में सिंघम अगेन के दीपोत्सव सेलिब्रेशन के दौरान, अर्जुन ने खुद को सिंगल कहकर मानो मलाइका संग अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है। चलिए, आपको बताते हैं पूरी खबर।

अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

कल मुंबई में 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट दीपोत्सव सेलिब्रेशन में शामिल हुई। इस दौरान, फैंस मलाइका-मलाइका चिल्लाने लगे। कुछ फैंस पूछने लगे कि मलाइका कैसी हैं। इसके जवाब में अर्जुन ने कहा, "अभी सिंगल हूं...रिलैक्स करो..." इसके बाद, वहां मौजूद एक शख्स की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "इन्होंने टॉल और हैंडसम बुला दिया तो लगा शादी की बात चल रही है..इसलिए बोला रिलैक्स करो...।"

अर्जुन-मलाइका ने लंबे वक्त तक किया है एक-दूसरे को डेट

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

अरबाज खान से अलग होने के बाद, मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। दोनों साल 2017 से रिलेशन में थे। फिल्मी पार्टीज, अवॉर्ड फंक्शन और भी कई जगहें दोनों अक्सर साथ स्पॉट होते थे। दोनों की वेकेशन्स की कुछ फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। पिछले साल से खबरें आ रही थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं और अब अर्जुन के स्टेटमेंट के बाद, यह साफ हो गया है कि दोनों की राहे जुदा हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा से सिर्फ 12 साल बड़े थे उनके पापा? सोशल मीडिया पर सरनेम को लेकर भी उठे सवालअपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं अर्जुन-मलाइका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


मलाइका अरोड़ा के पिता ने कुछ वक्त पहले सुसाइड कर लिया था। मुश्किल वक्त में अर्जुन कपूर और खान परिवार, मलाइका के साथ खड़ा नजर आया था। फिलहाल, मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं और अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म से ऑडियन्स को काफी उम्मीदें हैं और अर्जुन को इस रोल के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- इन बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रह चुके हैं Arjun Kapoor

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Pallav Paliwal

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।