Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

मलाइका अरोड़ा से सिर्फ 12 साल बड़े थे उनके पापा? सोशल मीडिया पर सरनेम को लेकर भी उठे सवाल

मलाइका अरोड़ा के पिता ने परसो खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। शाम को एक्ट्रेस ने जब इंस्टाग्राम के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी तो कई सारे सवाल उठने लगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-09-13, 13:37 IST
Is Anil Mehta related to Malaika Arora

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। परसो उनके पिता ने सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह उन्होंने अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान दे दी। जब यह खबर सामने आई, उस वक्त एक्ट्रेस पुणे में थीं। इस मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस के दोस्त और उनके करीबी उनके साथ खड़े नजर आए। खान परिवार भी इस मुश्किल वक्त में मलाइका का साथ देने पहुंचा। परसो शाम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट करके अपने पिता के निधन की जानकारी दी और प्राइवेसी की मांग की। लेकिन, इस पोस्ट के बाद से ही कई सारे सवाल उठने लगे। एक्ट्रेस के पिता की उम्र और उनके सरनेम से जुड़ी कई सवालों के जवाब लोग सर्च करने लगे। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

मलाइका अरोड़ा की पोस्ट के बाद उठे सवाल

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा ने बुधवार शाम को अपने पिता की डेथ के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'हमे बहुत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय पिता अनिल मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह एक प्यारे इंसान, एक अच्छे दादा, बेहतरीन पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। उनके जाने से हमारा परिवार गहरे दुख और सदमे में है। मीडिया और फैंस से निवेदन है कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' इसके साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने परिवार के लोगों का नाम लिखा था। इस पोस्ट के बाद कई सवाल उठने लगे। दरअसल, इस पोस्ट में मलाइक ने अपने पिता की जन्म तारीख 22.02.1962 लिखी थी और मलाइका की बर्थडेट 23.10.1973 है। ऐसे में मलाइका और उनके पिता की उम्र में लगभग 12 साल का अंतर हुआ। पोस्ट में मलाइका के पिता का सरनेम भी अरोड़ा नहीं बल्कि मेहता था। जिसके बाद, फैंस इंटरनेट पर मलाइका और उनके पिता से जुड़े कई सवालों के जवाब ढूंढने लगे।

यह भी पढ़ें- पैरेंट्स के तलाक के बाद आसान नहीं था मलाइका अरोड़ा का बचपन, पुराने इंटरव्यू में खुद बताई थी बात

मलाइका अरोड़ा के रियल पिता नहीं थे अनिल मेहता

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

मलाइका की पोस्ट के बाद गूगल में कई तरह के सवाल सर्च किए जाने लगे। मलाइका के पापा का नाम, उनके सरनेम, रियल फादर और भी कई सवालों के जवाब फैंस ढूंढने लगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल मेहता, मलाइका अरोड़ा के रियल पापा नहीं थे। उनके असली पिता का नाम अनिल अरोड़ा था, जो एक पंजाबी हिंदू थे। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र है कि मलाइका के पैरेंट्स का बचपन में ही तलाक हो गया था। मलाइका की मां ने दो शादियां की थीं। उनके पहले पति का नाम अनिल अरोड़ा और दूसरे पति का नाम अनिल मेहता था। हालांकि, मलाइका अपने पिता से बहुत करीब थी और अक्सर फैमिली डिनर्स की फोटोज शेयर करती रहती थीं। 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora के पिता ने की खुदकुशी, छत से कूदकर दी जान

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image credit-Instagram/Malaika Arora, Pallav Paliwal

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।