Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

'हम लोग अभी भी एक...', माही विज ने एक्स हसबैंड जय भानुशाली को लेकर कही यह बात, 14 साल बाद टूटा था कपल का रिश्ता

जय भानुशाली और माही विज ने इस साल की शुरुआत में तलाक लेने का ऐलान किया था। इसके बाद माही विज का नाम एक शख्स के साथ जोड़ा जाने लगा और उन्हें खूब ट्रोल किया गया। हालांकि, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया और जय ने भी उनका सपोर्ट किया। अब तलाक के लगभग 6 महीने बाद माही ने जिंदगी के उस दौर पर बात की है और एक्स हसबैंड जय के बारे में चौंकाने वाली बात कही है।
Updated:- 2026-06-09, 12:42 IST
image

टीवी के पॉपुलर कपल जय भानुशाली और माही विज ने इस साल की शुरुआत में तलाक लेने का ऐलान किया था। कपल का रिश्ता टूटने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं और फिर कपल ने ऑफिशियल पोस्ट के जरिए फैंस को अपने अलग होने की जानकारी दी थी। हालांकि, कपल ने साफ कहा था कि दोनों के बीच कोई कड़वाहट नही है और अपने बच्चों के लिए दोनों हमेशा साथ रहेंगे। इसके बाद जय पर माही को धोखा देने के इल्जाम लगे और फिर माही ने एक करीबी दोस्त को बर्थडे विश किया, तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा और दोनों का नाम साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि, एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

खैर अब इस बात को काफी वक्त बीत चुका है। जय अक्सर माही और उनकी बेटी तारा की फोटोज पर प्यारे कमेंट्स करते नजर आते हैं। इधर माही अपने डेली सोप से विदा लेकर 'तुम हो ना - घर की सुपरस्टार' में नजर आ रही हैं। आने वाले एपिसोड में वो अपने पापा के साथ आएंगी। राजीव खंडेलवाल के इस शो में वो उनके और जय के रिश्ते में बात करती दिखाई दीं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है

माही विज ने जय को बताया बेस्टफ्रेंड

राजीव खंडेलवाल के शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें माही अपने पापा के बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल नजर आईं। इस प्रोमो में वो बता रही हैं कि कैसे उनके पापा ने जिंदगी के हर मोड़ पर उनका साथ दिया है और इतने सालों से उन्हें संभाला है। राजीव खंडेलवाल ने शो के दौरान माही से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल किया और उस फेज के बारे में बात की, जब चीजें सही नहीं थीं। माही ने इस दौरान जय को अपने परिवार का सदस्य बताया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

माही विज ने जय भानुशाली के बारे में बात करते हुए कहा, "जय अभी मेरा बेस्टफ्रेंड है..हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है...न पापा में..न किसी भी..हम अभी भी एक फैमिली की तरह साथ हैं, लेकिन उस वक्त जब ये चीजें हुई थीं, तब सोसाइटी, रिश्तेदार सब बातें कर रहे थे...रिश्तेदार ऐसे में सबसे ज्यादा ताने मारते हैं, लेकिन मेरे पापा ने मुझसे एक सवाल भी नहीं किया...उन्होंने कहा तू रहेगी या नहीं, तेरी मर्जी पर मैं हमेशा तेरे साथ रहूंगा।"

यह भी पढ़ें- जय भानुशाली और माही विज के अलग हुए रास्ते, 14 साल बाद टूटी शादी; एक्ट्रेस ने कहा- इसे गंदा मत...

शादी के 14 साल बाद माही और जय ने लिया था तलाक

KSBKBT 2
माही विज और जय भानुशाली ने शादी के 14 साल बाद तलाक लिया था। इस साल की शुरुआत में दोनों ने अलग होनें की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि कपल ने साल 2011 में शादी की था। साल 2017 में दोनों ने खुशी और राजवीर को गोद लिया और फिर साल 2019 में उनकी अपनी बेटी तारा का जन्म हुआ।

 

यह भी पढ़ें- 'आप लोगों से हजम नहीं हो रहा...', जय भानुशाली से तलाक के बाद करीबी दोस्त संग जुड़ा माही का नाम, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब; अंकिता लोखंडे ने भी किया सपोर्ट


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। सेलेब्स की लाइफ, टीवी जगत और बॉलीवुड से जुड़े इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Mahhi Vij

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।