herzindagi
anurag kashyap daughter aaliyah engagement

Aaliyah Kashyap Engagement: अनुराग कश्यप की बेटी ने की सगाई, सुहाना, खुशी समेत ये सितारे पहुंचे

Aaliyah Kashyap Engagement:&nbsp; बीते दिन अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे (Shane Gregoire) से मुंबई में सगाई की। इस इंगेजमेंट पार्टी में ढेर सारे सितारे पहुंचे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-08-04, 11:11 IST

Aaliyah Kashyap Engagement: पिछले कुछ समय से अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और उनके  ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे को एक साथ स्पॉट किया जा रहा था। आलिया कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने रिंग पहनी हुई थी। बीते दिन दोनों लव बर्ड्स ने मुंबई में सगाई की। दोनों की जोड़ी इंगेजमेंट लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। 

अनुराग कश्यप की बेटी ने की सगाई (Anurag Kashyap Daughter Engagement) 

Anurag Kashyap Daughter Engagement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया और शेन की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने का बाद सगाई करने का फैसला लिया। कपल के लुक की बात करें तो वो काफी खास है। आलिया ने सगाई में ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना और शेन ने भी उसी रंग का ऑउटफिट चुना। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shradha Luthra 🧿 | Bridal Make Up Artist (@dollyouup_bys)

इसे भी पढ़ेंः माधुरी दीक्षित के बेटे से लेकर जूही चावला की बेटी तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं स्टार किड्स?

अनुराग कश्यप के दामाद के बारे में जानें

आलिया के मंगेतर शेन अमेरिकन हैं। वो एक एंटरप्रेन्योर हैं और रॉकेट पावर्ड साउंड नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी के फाउंडर हैं। यह कंपनी म्यूजिक प्रोडक्शन स्किल डेवलपमेंट करती है। वहीं, आलिया की बात करें, तो वो व्लॉग्स बनाती हैं। 

आलिया कश्यप की इंगेजमेंट पार्टी में कौन-कौन पहुंचा 

आलिया कश्यप की इंगेजमेंट पार्टी में ढेर सारी बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई। सुहाना खान, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान, पलक तिवारी, लिसा मिश्रा, वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, अगस्त्य नंदा, इम्तियाज अली, अदिति भाटिया जैसे ढेर सारे सितारों को पार्टी में जाते हुए स्पॉट किया गया। 

आलिया कश्यप की इंगेजमेंट पार्टी के लिए पलक तिवारी ने लिया ऐसा लुक 

पलक तिवारी हमेशा की तरह इंगेजमेंट पार्टी में भी बहुत खूबसूरत लुक में पहुंची। पलक तिवारी का साड़ी वाला लुक फैंस ने काफी पसंद किया। 

आलिया कश्यप की इंगेजमेंट में कल्कि केंकला

kalki  Anurag Kashyap Daughter Engagement

अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि केंकला भी आलिया कश्यप की सगाई में पहुंची। अनुराग कश्यप और कल्कि का साल 2015 में तलाक हुआ था। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड सितारों के Non Famous  बच्चों के बारे में

आलिया कशयप की सगाई में इब्राहिम खान

ibrahim khan at aaliyah kashyap engagement

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Twitter/Jagran    

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।