Zoom-Teams Meeting Etiquette: कैमरे पर कैसे दिखें कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल? जानें

हाइब्रिड वर्क कल्चर में होने वाली वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान आप भी अगर प्रोफेशनल और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ खास टिप्स बताएंगे, जो आपके इम्प्रेशन को शानदार बना देंगे। 
Updated:- 2026-11-16, 16:42 IST
image

कोविड-19 के बाद से ही हाइब्रिड वर्क कल्चर बहुत ज्यादा देखने को मिला है। अधिकतर लोग अब वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। ऐसे में ऑफिस में होने वाली कुछ खास मीटिंग्स के लिए वे माइक्रोसॉफ्ट टीम्स या जूम मीटिंग के जरिए प्लानिंग करते हैं। गूगल मीट जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए होने वाली इन मीटिंग्स में अक्सर लोग कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं, जिससे उनका प्रोफेशनल इम्प्रेशन खराब हो सकता है।

वर्चुअल मीटिंग के समय कॉन्फिडेंट कैसे दिखें?

अगर आप भी ऐसी वर्चुअल मीटिंग्स अटेंड करती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप क्लाइंट मीटिंग, टीम रिव्यू या जॉब इंटरव्यू के दौरान अपना एक शानदार और प्रोफेशनल इम्प्रेशन बनाए रख सकती हैं।

वर्चुअल मीटिंग के समय किन बातों का ध्यान रखें

अगर आप वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान स्मार्ट और प्रोफेशनल दिखना चाहती हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें।

Online meeting Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

1. सही कैमरा एंगल और आई-कॉन्टैक्ट

कैमरे पर कॉन्फिडेंट और प्रोफेशनल दिखने के लिए हमेशा कैमरा एंगल और आई-कॉन्टैक्ट को सही बनाए रखें। अपने लैपटॉप या वेबकैम को हमेशा अपनी आंखों के लेवल पर सेट करें। इसके लिए आप लैपटॉप के नीचे कोई बॉक्स या किताबें रख सकती हैं। ऐसा करने से जब आप कैमरे के लेंस में देखकर बात करेंगी, तो सामने वाले पर एक बेहतरीन इम्प्रेशन पड़ेगा।

2. साफ-सुथरा और प्लेन बैकग्राउंड रखें

जब भी आप जूम मीटिंग ज्वाइन करें और कैमरा ऑन करें, तो अपने बैकग्राउंड का खास ध्यान रखें। एक साफ-सुथरा और प्लेन बैकग्राउंड आपकी मीटिंग को और खास बना सकता है और आपके प्रोफेशनल इम्प्रेशन को बढ़ावा देगा।

3. अच्छी लाइटनिंग और ऑडियो क्वालिटी

वर्चुअल मीटिंग में अच्छी लाइटनिंग और ऑडियो क्वालिटी का होना बहुत जरूरी है, जिस कमरे में आप बैठी हैं, वहां पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए। साथ ही, मीटिंग शुरू करने से पहले एक बार कंफर्म कर लें कि आपकी आवाज सामने वाले तक साफ पहुंच रही है या नहीं।

4. फॉर्मल और सोबर आउटफिट

जूम मीटिंग अटेंड करते वक्त भले ही आप घर पर हों, लेकिन हमेशा फॉर्मल या सोबर कपड़े पहनें। इससे आपका लुक काफी प्रोफेशनल और गंभीर नजर आता है।  

Online meeting mockup Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

यह भी पढ़ें- कॉर्पोरेट मीटिंग में दिखना हैं प्रोफेशनल? इन आउटफिट्स से बढ़ाएं अपनी शान!

5. जरूरत पड़ने पर खुद को म्यूट रखें

जब आप मीटिंग ज्वाइन करें और आपको लग रहा है कि अभी आपको नहीं बोलना है, तो खुद को म्यूट करके रखें। कई बार बैकग्राउंड का शोर मीटिंग में डिस्टर्बेंस पैदा कर सकता है।

वर्चुअल मीटिंग के समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

ऑनलाइन मीटिंग्स के दौरान आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। जैसे -

  • अगर मीटिंग का समय सुबह 10:00 बजे का है, तो आप 9:58 पर ही अपना सारा सेटअप तैयार करके बैठ जाएं। लेट होने से गलत प्रभाव पड़ सकता है।
  • कैमरा ऑन होने के बाद फोन चलाना, इधर-उधर देखना या दूसरी चीजों में व्यस्त रहना जैसी गलतियों से बचें।
  • मीटिंग के दौरान दूसरों की बात बीच में काटने के बजाय धैर्य से सुनें और सही समय आने पर अपनी बात रखें। 

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू हो या बिजनेस मीटिंग... फर्स्ट इंप्रेशन होना चाहिए खास, पुराने टिप्स को छोड़कर अपनाएं ये ट्रेंडिंग तरीके

निष्कर्ष: आज के समय में वीडियो कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग्स होना आम बात हो गई है। ऐसे में अगर आप भी अपने ऑफिस के काम के सिलसिले में मीटिंग्स अटेंड करती हैं, तो इस लेख में बताई गई इन जरूरी बातों का खास ध्यान रखें और छोटी-छोटी गलतियों से बचें। इन टिप्स को अपनाकर अगर आप अपनी अगली जूम मीटिंग लेंगी, तो यह आपका एक बेहद शानदार और प्रोफेशनल इम्प्रेशन छोड़ेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।   

image credit: magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।