किताबें पढ़ने का है शौक, तो ऐसे बनें पॉडकास्ट और बुक-समरी क्रिएटर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास मोटी-मोटी किताबें पढ़ने का समय नहीं होता। ऐसे में लोग चलते-फिरते या काम करते हुए ऑडियो बुक्स और बुक समरी सुनना काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर पॉडकास्ट और बुक-समरी क्रिएटर्स की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। एक बुक-समरी क्रिएटर या पॉडकास्टर बनने के लिए आपको सिर्फ किताबें पढ़कर उनकी मुख्य बातों को आसान शब्दों में दूसरों को समझाना होता है। इसके लिए न तो आपको किसी महंगे स्टूडियो की जरूरत है और न ही बहुत ज्यादा तामझाम की। आप अपने स्मार्टफोन की मदद से भी इसकी शुरुआत कर सकती हैं। अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक है, तो आप अपने इस शौक को करियर या साइड इनकम में बदल सकती हैं। नीचे लेख में जानें तरीका-
पॉडकास्ट और बुक-समरी क्रिएटर कैसे बने?
किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके लिए क्या-क्या बातें जरूरी है? इसके बारे में पता होना आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर महत्तवपूर्ण बातें पता होंगी तो हम अपने मंजिल तक आसानी से पहुंच पाएंगे। नीचे जानें इस करियर के लिए जानें जरूरी काम-
इसे भी पढ़ें- घर बैठे फ्रीलांसिंग से करनी है मोटी कमाई, जानें कैसे बनाएं अपना मजबूत पोर्टफोलियो?
कैटेगरी चुनें
दुनिया में लाखों किताबें हैं जैसे पर्सनल डेवलपमेंट, बिजनेस, फिक्शन, बायोग्राफी या साइकोलॉजी। शुरुआत में किसी एक कैटेगरी को चुनें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि एक ही तरह का कंटेंट बनाने से आपको उस विषय के श्रोता को टारगेट कर पाएंगे।
किताब पढ़ें और की-प्वॉइंट्स नोट करें
अच्छा और बेहतर क्रिएटर बनने के लिए केवल किताब पढ़ना काफी नहीं है। इसके लिए महत्वपूर्ण विचारों, कहानियों और उदाहरणों को डायरी या लैपटॉप में नोट करते जाएं। इस बात पर ध्यान रखें कि पूरी किताब की नकल नहीं करनी है, बल्कि लेखक के मुख्य मैसेज को समझना है।
आसान और आकर्षक स्क्रिप्ट लिखें
पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने से पहले अपनी समरी की एक स्क्रिप्ट तैयार करें। इसके लिए ध्यान रखें कि भाषा सरल, आम बोलचाल वाली और रोचक होनी चाहिए। अपनी समरी की शुरुआत किसी दिलचस्प सवाल, फैक्ट या किताब की सबसे बेहतरीन लाइन से करें।
रिकॉर्डिंग और बेसिक एडिटिंग सीखें
शुरुआत करने के लिए आपको किसी महंगे स्टूडियो या महंगे गैजेट्स की जरूरत नहीं है। आप अपने फोन के वॉइस रिकॉर्डर और अच्छे ईयरफोन या माइक से रिकॉर्डिंग शुरू कर सकती हैं। अगर आपके पास लैपटॉप है, तो Audacity और मोबाइल के Lexis Audio Editor जैसे फ्री ऐप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनसे आप बैकग्राउंड का नॉइस हटा सकती हैं।
म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर करें पोस्ट
अपनी तैयार ऑडियो क्लिप या बुक समरी को पब्लिश करने के लिए Spotify for Podcasters और Apple Podcasts जैसे ऐप पर अपना पॉडकास्ट फ्री में डिस्ट्रीब्यूट करें। इसके अलावा आप वीडियो पॉडकास्ट या स्क्रीन पर अट्रैक्टिव विजुअल्स/टेक्स्ट चलाकर ऑडियो डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- नौकरी छोड़कर फुल-टाइम क्रिएटर बनने का सपना देख रही हैं? इन नए एल्गोरिदम अपडेट्स के बारे में जान लें
अगर आपको किताब पढ़ने का शौक है, तो आप अपनी आवाज को रिकॉर्ड करके पॉडकास्ट और बुक-समरी क्रिएटर बन सकती है। इतना ही नहीं बल्कि अच्छे लिसर्नस होने पर आप पैसे भी कमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।