मोबाइल से शॉर्ट वीडियो बनाकर घर बैठे लाखों कमाने का आसान तरीका, जानें

आजकल अधिकतर लोग घर बैठे कंटेंट क्रिएशन और शॉर्ट वीडियो बनाकर कमाई कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी गृहिणी हैं या पार्ट टाइम में कुछ करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर कम खर्च में कंटेंट क्रिएशन की शुरुआत कर सकती हैं। जी हां, अब आप सिर्फ एक सही स्मार्टफोन, अच्छी लाइटिंग और साफ बैकग्राउंड के साथ शानदार वीडियो बनाकर पैसे कमाने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं मोबाइल से शॉर्ट वीडियो बनाकर आप कैसे कमाई कर सकती हैं।
मोबाइल से वीडियो बनाकर कमाई कैसे करें?
शॉर्ट वीडियो से कमाई शुरू करने के लिए आप नीचे बताए गए कुछ तरीकों को अपना सकती हैं।
1. YouTube शॉर्ट्स और ऐड रेवेन्यू
सबसे पहले मोबाइल से YouTube शॉर्ट्स बनाकर कमाई करने के लिए अच्छी प्लानिंग करें। आपको YouTube पार्टनर प्रोग्राम (YouTube Partner Program) और शॉर्ट्स विज्ञापन रेवेन्यू के नियमों को समझना होगा। अपनी तय पात्रता पूरी करने के बाद चैनल को मोनेटाइज करें और शॉर्ट्स फीड में चलने वाले विज्ञापनों से मिलने वाले हिस्से से कमाई करें। यह रेवेन्यू इस बात पर डिपेंड करता है कि व्यूज किस जगह से आ रहे हैं और किस टॉपिक पर सबसे ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं।

2. ब्रांड स्पॉन्सरशिप और प्रमोशन
जब आपके चैनल या शॉर्ट्स पर अच्छे व्यूज आने लगें, तब आप भरोसेमंद ब्रांड्स से संपर्क कर सकती हैं और उनके प्रमोशन के लिए बात कर सकती हैं। ध्यान रहे कि हमेशा विश्वसनीय ब्रांड्स को ही चुनें, ताकि आपके साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो।
3. एफिलिएट मार्केटिंग और अपने आइडिया या प्रोडक्ट
अगर आपको शुरुआती दौर में बड़े ब्रांड्स से स्पॉन्सरशिप नहीं मिल रही है या आप किसी और का प्रमोशन नहीं करना चाहती हैं, तो आप एफिलिएट मार्केटिंग या अपने खुद के आइडिया या प्रोडक्ट के जरिए आगे बढ़ सकती हैं। रिव्यू, टेक, फैशन, किचन या एजुकेशन से जुड़े वीडियो अपलोड करें और अपना अनुभव भी साझा करें। जबरदस्ती अलग-अलग तरह के टॉपिक्स पर वीडियो बनाने के बजाय एक टॉपिक चुनें और कंसिस्टेंसी के साथ उस पर काम करें।
यह भी पढ़ें- क्या YouTube डॉक्टर की जगह ले सकता है? तमिलनाडु की घटना से जानिए क्यों डिलीवरी में जरूरी है मेडिकल निगरानी
YouTube शॉर्ट मोनेटाइजेशन के नियम और जरूरी बातें
चैनल को आगे बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- YouTube पार्टनर प्रोग्राम के अनुसार मोनेटाइजेशन के लिए तय व्यूज और सब्सक्राइबर्स की शर्तें पूरी करनी होती हैं।
- इसके साथ ही कंटेंट का ओरिजिनल होना और प्लेटफॉर्म की नीतियों का पालन करना भी जरूरी है।
- जब भी आप YouTube पर कोई वीडियो अपलोड करें, तो ध्यान रहे कि उस पर किसी तरह का कॉपीराइट न हो।
- किसी और का वीडियो कॉपी करके अपने चैनल पर पोस्ट करने की गलती न करें, इससे मोनेटाइजेशन अटक सकता है या चैनल पर असर पड़ सकता है।
- वीडियो के पहले कुछ सेकंड में ही दर्शक को बांधकर रखें। ऐसा हुक या सस्पेंस जोड़ें ताकि देखने वाला आपकी वीडियो को अंत तक देखे।
- अगर आपके पास लगातार व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो परेशान होने के बजाय कंसिस्टेंसी के साथ YouTube पर काम जारी रखें।
यह भी पढ़ें- नया यूट्यूब चैनल शुरू करने की सोच रही हैं? इन 3 कैटेगरी से करें सबसे ज्यादा कमाई
pinterest/Popbela.com
निष्कर्ष: मोबाइल से शॉर्ट वीडियो बनाकर आप भी धीरे-धीरे कमाई की शुरुआत कर सकती हैं। इसके लिए आपको सही टॉपिक, अच्छा सेटअप और लगातार मेहनत व रुकने की जरूरत होगी। सही दिशा और नियमितता के साथ आगे बढ़ने पर आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
- YouTube Shorts मोनेटाइजेशन के लिए किस तरह के वीडियो मान्य होते हैं?
- ऐसे ओरिजिनल वीडियो जो आपकी अपनी मेहनत, आवाज, विचार या रचनात्मकता से बने हों और कम्युनिटी व मोनेटाइजेशन नियमों का पालन करते हों।
- क्या दूसरे के गाने या क्लिप्स इस्तेमाल करने से कमाई पर असर पड़ता है?
- हां, कॉपीराइट या री-यूज्ड कंटेंट की नीतियों के कारण संबंधित वीडियो की कमाई रुक सकती है या क्लेम आ सकता है।
- नए क्रिएटर्स के लिए शॉर्ट वीडियो का विषय चुनना कैसे आसान हो सकता है?
- अपनी रुचि, जानकारी और रोजमर्रा के काम से जुड़ा विषय चुनें, जैसे टिप्स, रिव्यू, कहानी, जानकारी या ट्यूटोरियल।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।