Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:49 PM IST

सुंदर लिखावट से कमा सकती हैं पैसे, जानिए कैलीग्राफी में कैसे बनाएं करियर?

अगर आपकी लिखाबट अच्छी है, तो आप कैलीग्राफी में करियर बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको इस फील्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Updated:- 2026-07-24, 20:19 IST
how to start a calligraphy as a career

अगर आपकी लिखावट बहुत सुंदर और आकर्षक है, तो यह काबिलियत आपके लिए पैसे कमाने का जरिया बन सकती है। हालांकि, डिजिटल युग में जब पेन पेपर की बात आती है, तो हमें यह लगता है कि जहां पूरी दुनिया लैपटॉप और कंप्यूटर की तरफ शिफ्ट हो गई है, उस दौर में लिखकर कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं। मगर आपको बता दें किहाथ की खूबसूरत लिखावट यानी कैलीग्राफी की मार्केट में बहुत डिमांड है। शादी के कार्ड पर नाम लिखना हो, किसी को पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देना हो या बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए लोगो डिजाइन करना हो, कैलीग्राफी आर्टिस्ट की जरूरत हर जगह होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस फील्ड में अपना करियर कैसे शुरू कर सकती हैं?

कैलीग्राफी में करियर कैसे शुरू करें?

पहला सवाल जो मन में आता है वह है कि कैलीग्राफी में करियर कैसे बनाएं? साथ ही इस फील्ड में क्या-क्या ऑप्शन्स हैं? बता दें कि कैलीग्राफी कई तरह की होती है जैसे मॉडर्न कैलीग्राफी, गॉथिक शैली, कॉपरप्लेट, देवनागरी और अरेबिक कैलीग्राफी। इसके लिए सबसे पहले किसी एक या दो स्टाइल्स को चुनें। शुरुआत करने के लिए बेसिक कैलीग्राफी पेन, ब्रश पेन, निब होल्डर, कैलीग्राफी इंक और अच्छी क्वालिटी की गाइड शीट या ग्रिड पेपर खरीदें।

calligraphy ko career me kaise badle

बेसिक स्किल्स सीखें और प्रैक्टिस करें

अगर आपकी हैंडराइटिंग पहले से अच्छी है, तो आप यूट्यूब, स्किल्सशेयर जैसे प्लेटफॉर्म से फ्री या पेड ट्यूटोरियल्स देखकर बेसिक रूल्स सीख सकती हैं। इसके अलावा, आप किसी प्रोफेशनल का 1 से 3 महीने का शॉर्ट-टर्म डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकती हैं।

पोर्टफोलियो तैयार करें

जब आपकी ग्रिप अच्छी हो जाए, तो अपने सबसे बेहतरीन सैंपल्स तैयार करें। इसके लिए अलग-अलग पेपर्स, लकड़ी, कांच और एक्रेलिक शीट्स पर लिखकर उनके फोटो-वीडियो बनाएं। साथ ही एक डिजिटल पोर्टफोलियो तैयार करें, जिसे आप क्लाइंट्स को दिखा सकें।

how to start a calligraphy as a career

इसे भी पढ़ें- प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग क्या है, जानें कैसे बना सकते हैं इस फील्ड में करियर?

कैलीग्राफी से पैसे कमाने के तरीके

अब सवाल आता है कि हम अपने इस हुनर से पैसे कैसे कमाएं, तो आप शादियों और बड़े इवेंट्स के कार्ड्स के लिफाफों पर मेहमानों के नाम हाथ से लिखवाने और पर्सनलाइज्ड प्लेस-कार्ड्स बनवाने का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। इसके लिए एक-एक लिफाफे पर लिखने का चार्ज 50 से 200 रुपये तक होता है।

पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग और प्रोडक्ट्स

अगर आपको शादी के कार्ड और इंवेट्स वाला ऑप्शंस समझ नहीं आ रहा है, तो आप पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग और प्रोडक्ट्स से पैसे कमा सकती हैं। इसके लिए आप मग, फोटो फ्रेम, लकड़ी के नेमप्लेट, डायरी, की-चेन, टी-शर्ट और एक्रेलिक बोर्ड पर खूबसूरत कोट्स या नाम लिखकर बेच सकती हैं। त्योहारों और बर्थडे या सालगिरह पर कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की मांग बढ़ जाती है।

सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन

इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और पिंटरेस्ट पर कैलीग्राफी करते हुए रील और वीडियो शेयर करें। जब आपके फॉलोअर्स बढ़ने लगेंगे, तो आपको ब्रांड स्पॉन्सरशिप्स और डायरेक्ट ऑर्डर्स मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा एक बार जब आप कैलीग्राफी में माहिर हो जाएं, तो बच्चों या बड़ों के लिए वीकेंड वर्कशॉप्स ले सकती हैं।

how to monetize handwriting and hand lettering skills

फ्रीलांसिंग और डिजिटल कैलीग्राफी

फ्रीलांसिंग वेबसाइट्स पर अकाउंट बनाकर पैसे कमा सकती हैं। कई विदेशी क्लाइंट्स अपने ब्रांड के ब्रांड नेम, लोगो या बुक कवर के लिए हैंड-लेटरिंग आर्टिस्ट्स को हायर करते हैं। वहीं अगर आप सुंदर वॉल आर्ट, कैनवास पेंटिंग्स या खुद की बनाई कैलीग्राफी वर्कशीट्स तैयार करती हैं, तो उन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन बेच सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इंश्योरेंस इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहे हैं जॉब के मौके, जानें कैसे बनाएं फ्यूचर?

अब आप समझ गई होंगी कि वर्तमान में कैलीग्राफी करके आप किस तरीके से पैसे कमा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit- Magnific


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।