बिहार में 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने BPSC TRE 4.0 नोटिफिकेशन 2026 आधिकारिक रूप से 18 अगस्त 2026 को अपनी वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत बिहार के स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षक पद खाली हैं। इसमें प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5), मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक स्कूल (कक्षा 9 से 10) और उच्च माध्यमिक स्कूल (कक्षा 11 से 12) के शिक्षकों के पद शामिल हैं। अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रही हैं, तो नीचे लेख में जानें इससे जुड़ी जानकारी।
BPSC TRE 4.0 के कितने पदों पर निकली भर्ती?
बीपीएससी ने आधिकारिक अधिसूचना में सभी चारों शिक्षक स्तरों के लिए श्रेणीवार एवं विषयवार रिक्तियों का पूरा विवरण जारी किया है। कक्षा 11-12 (उच्च माध्यमिक) के लिए सबसे अधिक 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं कक्षा 6-8 (मध्य विद्यालय) के लिए 8,563 पद रखे गए हैं। प्राथमिक शिक्षकों के लिए रिक्तियों को माध्यम (सामान्य, उर्दू, बांग्ला) के अनुसार बांटा गया है।
बीपीएससी टीआरई 2026 मानदंड और योग्यता
जो उम्मीदवार भारत के नागरिक हैं और जिनके पास जरूरी CTET या STET की योग्यता है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए पात्रता योग्यता, आवेदन किए जा रहे शिक्षण पद और कक्षा स्तर के अनुसार भिन्न होती है।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पूर्व जनजातीय समुदाय, जनजातीय समुदाय और महिला उम्मीदवारों को शैक्षणिक डिग्री के लिए न्यूनतम योग्यता अंकों में 5% की छूट प्राप्त करने का अधिकार है, जहां भी यह लागू हो।
इसे भी पढ़ें- वकील बनने की अधिकतम उम्र क्या होती है? जानें लॉ एडमिशन से जुड़े नियम
पदवार पात्रता मानदंड
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संबंधित पेपर के लिए वैध सीटीईटी या एसटीईटी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। नीचे जानें
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5)
प्राथमिक शिक्षक कक्षा के शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (यूआर पुरुष के लिए), 40 वर्ष (यूआर महिला/बीसी/ईबीसी के लिए) और 42 वर्ष (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए)।
शैक्षणिक योग्यता
- सीटीईटी पेपर-I या बिहार टीईटी पेपर-I।
- 10+2 में 50% अंक + 2 वर्षीय डी.एल.एड.
- एनसीटीई 2002 के मानदंडों के अनुसार 10+2 में 45% अंक + 2 वर्षीय डी.एल.एड.
- 10+2 में 50% अंक + 4 वर्षीय बी.एल.एड.
- स्नातक + 2 वर्षीय डी.एल.एड.
- स्नातकोत्तर (55% अंकों के साथ) + 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड.
माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक (कक्षा 6-8)
इस कक्षा के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (यूआर पुरुष के लिए), 40 वर्ष (यूआर महिला/बीसी/ईबीसी के लिए) और 42 वर्ष (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए) निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
- सीटीईटी पेपर-II या बिहार टीईटी पेपर-II।
- स्नातक (ऑनर्स/सहायक) + 2 वर्षीय डी.एल.एड.
- स्नातक/स्नातकोत्तर में 50% अंक + बी.एड.
- एनसीटीई 2002 के मानदंडों के अनुसार स्नातक में 45% अंक + बी.एड.
- 10+2 में 50% अंक + 4 वर्षीय बी.एल.एड./बीएएड./बी.एससी.एड.
- स्नातकोत्तर (55% अंकों के साथ) + 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड.
माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10 और विशेष विद्यालय)
वे उम्मीदवार जो माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं उनकी न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (यूआर पुरुष के लिए), 40 वर्ष (यूआर महिला/बीसी/ईबीसी के लिए) और 42 वर्ष (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए) तय की गई है।

शैक्षणिक योग्यता
- संबंधित विषय में बिहार एसटीईटी पेपर-I।
- संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री 50% अंकों के साथ + बी.एड./बी.एड. (विशेष शिक्षा)।
- 4 वर्षीय एकीकृत बीएएड./बीएससीएड.
वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12)
अगर आप वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (यूआर पुरुष के लिए), 40 वर्ष (यूआर महिला/बीसी/ईबीसी के लिए) और 42 वर्ष (एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए) है।
शैक्षणिक योग्यता
- संबंधित विषय में बिहार एसटीईटी पेपर-II।
- संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री 50% अंकों के साथ + बी.एड.
- संबंधित विषय में स्नातकोत्तर + 4 वर्षीय एकीकृत बी.ए.एड./बी.एससी.एड.
- स्नातकोत्तर (55% अंकों के साथ) + 3 वर्षीय एकीकृत बी.एड-एम.एड
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद एयर होस्टेस कैसे बनें? जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सिलेक्शन प्रोसेस तक सब कुछ
बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से होगा?
बीपीएससी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन का लिंक 1 सितंबर 2026 को सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवारों को इस तिथि को या उसके बाद www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरना होगा। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आवेदन का सीधा लिंक सक्रिय होते ही यहां अपडेट कर दिया जाएगा।
बीपीएससी टीआरई 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया आवेदन विंडो खुलने के बाद पूरी तरह से ऑनलाइन होती है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
-1787141295684.webp)
- सबसे पहले www.bpsc.bihar.gov.in पर जाएं और एक बार का पंजीकरण (OTR) पूरा करें।
- इसके बाद अपने DigiLocker खाते को लिंक करें और प्रोफाइल बनाएं।
- फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और अपनी प्रोफाइल लॉक करें।
- इसके बाद नए आवेदन टैब पर जाएं और BPSC TRE 4.0 लिंक का चयन करें।
- फिर अपनी पोस्ट/विषय और श्रेणी चुनें, फिर भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।
- आखिर में आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन शुल्क
प्रत्येक कक्षा स्तर के लिए 100 रुपये देने होंगे। कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 जैसे कई स्तरों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक स्तर के लिए लागू शुल्क अलग से देना होगा।
इसके लिए बायोमेट्रिक शुल्क 200 रुपये निर्धारित की गई है। यह शुल्क केवल उन उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान वैध आधार नंबर प्रदान नहीं करते हैं। आधार विवरण प्रदान करने वाले उम्मीदवारों को इस शुल्क से छूट दी गई है।
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद इंडियन एयर फोर्स में करियर कैसे बनाएं? यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रही है, तो आप बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।