वकील बनने की अधिकतम उम्र क्या होती है? जानें लॉ एडमिशन से जुड़े नियम

कई बार लोग 30-40 की उम्र में करियर स्विच करने या फिर किसी कोर्स विशेष की पढ़ाई करने का सोचते हैं। इसमें खासतौर से कानून की पढ़ाई शामिल होती है। हालांकि, इस दौरान मन में एक संकोच और कई सवाल होते हैं, जिसमें से एक प्रश्न आम है कि क्या इस उम्र में लॉ किया जा सकता है? आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बार काउंसलिंग द्वारा वकील बनने की अधिकतम उम्र क्या है? साथ ही जानें योग्यता और जरूरी जानकारी।
वकील बनने की उम्र क्या है?
भारत में वकील बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के नियमों में स्पष्ट प्रावधान है। एलएलबी (LLB) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा तय नहीं है, यानी आप किसी भी उम्र में कानून की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

हालांकि, बार काउंसिल में एक वकील के रूप में अपना नाम दर्ज कराने और कोर्ट में प्रैक्टिस करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद जब आप अपना लाइसेंस बनवाने जाते हैं, तब तक आपकी आयु 21 साल पूरी होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद एयर होस्टेस कैसे बनें? जानें क्वालिफिकेशन से लेकर सिलेक्शन प्रोसेस तक सब कुछ
वकील बनने के लिए जरूरी योग्यता
वकील बनने के लिए आपके पास शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कुछ बुनियादी बातें होनी जरूरी हैं। नीचे प्वाइंट्स में जानें-
- 12वीं के बाद कानून की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपका किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
- इसमें सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कम से कम 45% से 50% अंक और आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमों के अनुसार छूट मिलती है।
- अगर आप ग्रेजुएशन के बाद वकील बनना चाहते हैं, तो आपके पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- इसके अलावा, आपके अंदर लोगों की बातें सुनने, तर्क करने, मामलों को गहराई से समझने और अंग्रेजी या हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
वकील बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी होती है?
वकील बनने के लिए आपको कानून यानी लॉ की डिग्री हासिल करनी होती है। पढ़ाई के मुख्य तौर पर दो ऑप्शन होते हैं। नीचे जानें-

- पहला रास्ता 5 साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है, जिसे आप 12वीं कक्षा के तुरंत बाद चुन सकते हैं, जैसे बीए-एलएलबी , बीबीए-एलएलबी या बीएससी-एलएलबी।
- दूसरा विकल्प- 3 साल का एलएलबी कोर्स है, जिसे आप अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी करने के बाद कर सकते हैं। इन कोर्स के दौरान आपको देश के संविधान, आपराधिक कानून, दीवानी कानून और अदालती कार्यवाही की बारीकियों के बारे में विस्तार से पढ़ाया और सिखाया जाता है।
प्रोफेशनल वकील बनने के लिए क्या करें?
वकील बनने के लिए सबसे पहले आपको CLAT या अन्य लॉ एंट्रेंस एग्जाम्स की तैयारी करके किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको 'ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन' (AIBE) पास करना होता है।
इस परीक्षा को पास करने के बाद ही आपको बार काउंसिल की तरफ से प्रैक्टिस करने का आधिकारिक प्रमाण पत्र या सनद (License) मिलती है। इसके बाद आप किसी अनुभवी वकील के साथ जूनियर के रूप में इंटर्नशिप करके कोर्ट के कामकाज का अनुभव ले सकते हैं
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद इंडियन एयर फोर्स में करियर कैसे बनाएं? यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी
ऊपर लेख में बताई गई जानकारी के अनुसार, आप किसी भी उम्र में वकील बन सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।