Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

अगर आपकी राशि कर्क है तो धन लाभ के लिए करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से बचने के लिए कई तरह के उपाय के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसे करने आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। 
Updated:- 2023-08-08, 18:18 IST
karka zodiac sign

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के जातक चंचाल स्वभाव के माने जाते हैं। इसी के साथ ये जिद्दी भी होते हैं। इनके ऊपर परिवार और समाज दोनों की जिम्मेदारी होती है। इनका जीवन संघर्षमय होता है। स्वास्थ्य के मामले में ये थोड़े कमजोर होते हैं।

अब ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसे जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों को धन लाभ के लिए क्या उपाय करना चाहिए। जिससे शुभ परिणाम मिल सके। 

kark rashi

कर्क राशि के जातक सफलता के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक करें

कर्क राशि के जातक अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सोमवार के दिन भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) का गंगा जल से अभिषेक करें। ये काम हर सोमवार के दिन करें। इससे आपको जल्द सफलता मिल सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - कर्क राशि के लोग अपने करियर में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन करें दान 

कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधि समस्याएं हो रही है, तो आप चांदी का चंद्रमा भगवान शिव के पर अर्पित करें । रोग-दोष से मुक्ति के लिए गुरुवार के दिन पीले वस्त्र का दान करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से आपको रोग-दोष से छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि कर्क है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें

कर्क राशि के जातक पगंचमुखी दीपक जलाएं

deepak upay

अगर आप कारोबार और नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास पंचमुखी दीपक जलाएं और रोजाना स्नान करने के बाद तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें शक्कर और फूल डालकर सूर्यदेव तो अर्घ्य दें। इससे आपको जल्द धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार हो सकता है। 

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए कार्क राशि के जातक एक्वेरियम घर लाएं

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए इस राशि के जातक एक्वेरियम खरीदें और इसे घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साथ ही संध्या के समय पूर्व दिशा की ओर मुख करके तिल के तेल का दीपक (दीपक के उपाय) जलाएं और हनुमान को दिखाएं। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

 

अगर आपकी भी राशि कर्क है, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।